MP में युवाओं के लिए खुशखबरी : वनरक्षक भर्ती पद 728 से बढ़ाकर 1111, आरक्षण में भी बड़ा बदलाव
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने वनरक्षक, क्षेत्ररक्षक, जेल प्रहरी और सहायक जेल अधीक्षक भर्ती-2026 की संशोधित नियमावली जारी ...और पढ़ें

एमपीईएसबी ने भर्तियों में किया बड़ा बदलाव। (प्रतीकात्मक चित्र)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने वनरक्षक, क्षेत्ररक्षक, जेल प्रहरी और सहायक जेल अधीक्षक भर्ती-2026 के लिए संशोधित नियमावली जारी कर दी है। इस बदलाव में सबसे बड़ी राहत वनरक्षक पदों की संख्या में बढ़ोतरी के रूप में सामने आई है।
अब वनरक्षक के कुल पद 728 से बढ़ाकर 1111 कर दिए गए हैं। इनमें 1007 पद सीधी भर्ती के तहत भरे जाएंगे, जबकि 104 पद बैकलॉग के रूप में शामिल हैं।
आरक्षण में बड़ा बदलाव
संशोधित नियमावली में इस बार अनुसूचित जाति (एससी) वर्ग को 165 पद दिए गए हैं, जो पहले शून्य थे। वहीं अनारक्षित वर्ग के पदों में कटौती की गई है, जबकि ओबीसी, ईडब्ल्यूएस और एसटी वर्ग के लिए पदों में इजाफा हुआ है।
कुल 2062 पदों पर होगी भर्ती
इस संयुक्त भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 2062 पद भरे जाएंगे। हालांकि, क्षेत्ररक्षक, जेल प्रहरी और सहायक जेल अधीक्षक के पदों की संख्या में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
क्षेत्ररक्षक: 169 पद
जेल प्रहरी: 757 पद (659 पदों पर भर्ती, 98 पद फिलहाल होल्ड)
सहायक जेल अधीक्षक: 25 पद (24 पर भर्ती, 1 पद रोका गया)
महत्वपूर्ण तिथियां
ईएसबी के अनुसार, इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल निर्धारित की गई है, जबकि परीक्षा की संभावित तिथि 25 मई तय की गई है।
वनरक्षक पदों में बढ़ोतरी और आरक्षण में बदलाव से बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों को अवसर मिलेगा, जिससे यह भर्ती प्रक्रिया पहले से अधिक प्रतिस्पर्धी और समावेशी बन गई है।
यह भी पढ़ें- MP में हिंदी में इंजीनियरिंग पढ़ाई का सपना अधूरा, माध्यम में फंसा 'तकनीकी' पेंच, 3 साल में मिले महज 313 छात्र
वनरक्षक के पदों में ये हुए संशोधन
- एससी वर्ग के लिए अब 165 पद जोड़े गए हैं (पहले कोई पद नहीं था)
- अनारक्षित पद 310 से घटाकर 213 किए गए।
- ओबीसी के पद 198 से बढ़ाकर 229
- ईडब्ल्यूएस के पद 77 से बढ़ाकर 111
- एसटी के पद 143 से बढ़ाकर 289 कर दिए।
