विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

LPG Price Hike: कमर्शियल गैस सिलेंडर महंगा, MP के 26 जिलों में ₹3000 के पार पहुंचा रेट; जानें अपने शहर का भाव

Published: Thu, 01 Oct 2026 10:28 PM (IST)

त्योहारी सीजन के बीच मध्य प्रदेश में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़ गए हैं, जिससे होटल, रेस्टोरेंट और कैटरिंग ...और पढ़ें

-प्रतीकात्मक चित्र।

-प्रतीकात्मक चित्र।

HighLights

  1. कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 1 अक्टूबर से बढ़े।

  2. मध्य प्रदेश में 62.50 से 65 रुपये तक की वृद्धि।

  3. 26 जिलों में कीमत 3000 रुपये या उससे अधिक हुई।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। त्योहारी सीजन के बीच होटल, रेस्टोरेंट और कैटरिंग कारोबारियों को महंगाई का एक और झटका लगा है। तेल कंपनियों ने एक अक्टूबर से कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए हैं। मध्य प्रदेश में अलग-अलग शहरों में इसकी कीमत 62.50 से 65 रुपये तक बढ़ी है। नए रेट के बाद भोपाल में 19 किलो का कमर्शियल सिलेंडर 2815 रुपये में मिलेगा। वहीं इंदौर में 2919, जबलपुर में 3030, ग्वालियर में 3037 और उज्जैन में 2980 रुपये कीमत हो गई है।

रीवा में सबसे महंगा सिलेंडर

प्रदेश में रीवा में कमर्शियल सिलेंडर सबसे महंगा है। यहां नया रेट 3066 रुपये पहुंच गया है। सिंगरौली में 3064, सतना और नरसिंहपुर में 3063.50, कटनी में 3062.50 और पन्ना में 3061 रुपये कीमत है। प्रदेश के 26 जिलों में अब कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 3000 रुपये या इससे अधिक हो गई है। शाजापुर और सीहोर में यह 2822 रुपये है।

घरेलू सिलेंडर के दाम में बदलाव नहीं

14.2 किलो का सिलेंडर भोपाल में 947.50, इंदौर में 970, जबलपुर में 948.50, ग्वालियर में 1025.50 और उज्जैन में 1001.50 रुपये में मिल रहा है। एलपीजी एक्सपर्ट आरके गुप्ता ने बताया कि गैस संकट से पहले सिलेंडर करीब 1800 रुपये का था, जो बढ़कर 3300 रुपये तक पहुंच गया था। बाद में कीमतों में कमी आई, लेकिन अब फिर लगातार बढ़ोतरी हो रही है।

शादी सीजन पर भी असर

दीपावली के बाद शादी का सीजन शुरू होने से कैटरिंग कारोबारियों की लागत बढ़ सकती है। सिलेंडर महंगा होने का असर खाने की तैयारी और कैटरिंग के कुल बजट पर पड़ने की संभावना है।

यह भी पढ़ें- MP में चीता प्रोजेक्ट की सफलता को PM मोदी ने बताया 'ऐतिहासिक', CM मोहन बोले- वन्यजीव संरक्षण को मिली नई ऊर्जा

पांच प्रमुख शहरों में कमर्शियल सिलेंडर के दाम

शहर - पहले - अब (अनुमानित)
भोपाल- 2751.00- 2815.00
इंदौर- 2854.00- 2919.50
जबलपुर- 2964.00- 3030.00
ग्वालियर- 2971.50- 3037.00
उज्जैन- 2916.00- 2980.00