पाकिस्तानी 'फेयरनेस क्रीम' में तय मानक से 5000 गुना ज्यादा पारा, मध्य प्रदेश में बिक्री पर लगी रोक
मध्य प्रदेश में गोरा बनाने का दावा करने वाली खतरनाक पाकिस्तानी क्रीमों पर स्वास्थ्य अलर्ट जारी किया गया है। इन ...और पढ़ें

मध्य प्रदेश में खतरनाक पाकिस्तानी गोरा करने वाली क्रीमों पर प्रतिबंध (फोटो- सोशल मीडिया)
HighLights
मध्य प्रदेश में खतरनाक पाकिस्तानी गोरा करने वाली क्रीमों पर अलर्ट।
इन क्रीमों में लेड और पारा अत्यधिक मात्रा में पाया गया।
बिक्री, वितरण और विज्ञापन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई गई।
डिजिटल डेस्क, भोपाल। त्वचा का रंग गोरा करने के नाम पर बेची जा रही खतरनाक पाकिस्तानी क्रीम को लेकर मध्य प्रदेश में शनिवार को स्वास्थ्य अलर्ट जारी किया गया।
खाद्य एवं औषधि प्रशासन के नियंत्रक मनोज पुष्प ने बताया कि केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) नई दिल्ली ने आठ सितंबर को स्पष्ट किया था कि इन उत्पादों को भारतीय बाजार में बेचने की अनुमति नहीं है।
जिला औषधि निरीक्षकों को इन उत्पादों की आवाजाही पर कड़ी निगरानी रखने व दुकानदारों को इनकी बिक्री, वितरण और विज्ञापन नहीं करने की चेतावनी देने के निर्देश दिए गए हैं।
भोपाल और इंदौर में इन्हें जब्त किए जाने के बाद यह कदम उठाया गया। इन उत्पादों में लेड और मर्करी जैसी भारी धातुओं की मात्रा कई सौ गुना ज्यादा मिली है।
अधिकारियों ने बताया कि इनमें पांच हजार पीपीएम (पार्ट्स प्रति मिलियन) पारा मिला है, जबकि मानक के अनुसार यह एक पीपीएम से भी कम होना चाहिए। इनके उपयोग से चेहरा लाल रहना, नसें दिखना, झाइयां, त्वचा का बार-बार छिलना और बाल झड़ना आम हो जाता है।
पारा खून में मिलकर किडनी और तंत्रिका तंत्र को भी नुकसान पहुंचा सकता है।