विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भीषण गर्मी का असर: MP में 5वीं-8वीं की पुनः परीक्षा तारीख आगे बढ़ी, अब 16 जून से होंगे एग्जाम

Published: Fri, 29 May 2026 07:09 PM (IST)

भीषण गर्मी के कारण मध्य प्रदेश में 5वीं और 8वीं कक्षा की पुनः परीक्षा की तारीखें बदल दी गई हैं। ...और पढ़ें

परीक्षा में प्रश्नपत्र हल करते बच्चे (प्रतीकात्मक चित्र)

परीक्षा में प्रश्नपत्र हल करते बच्चे (प्रतीकात्मक चित्र)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, भोपाल। प्रदेशभर में इन दिनों भीषण गर्मी का का दौर जारी है। इसे देखते हुए राज्य शिक्षा केंद्र ने पांचवीं और आठवीं कक्षा की पुनः परीक्षा की तारीखों में बदलाव किया है। अब यह परीक्षाएं 16 जून से 23 जून के बीच आयोजित की जाएंगी। इससे पहले पुनः परीक्षा एक जून से शुरू होने वाली थी, लेकिन लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए परीक्षा कार्यक्रम आगे बढ़ा दिया गया। वहीं पुन:परीक्षा की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन 24 से 28 जून तक पूरा कराया जाएगा।

गौरतलब है कि प्रदेशभर में करीब 1.29 लाख विद्यार्थी पांचवीं और आठवीं की वार्षिक परीक्षा में अनुत्तीर्ण हुए हैं। इसके अलावा वे विद्यार्थी भी इस परीक्षा में शामिल हो सकेंगे, जो किसी कारणवश मुख्य परीक्षा में अनुपस्थित रहे थे। राज्य शिक्षा केंद्र ने नई विस्तृत समय-सारिणी और दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।

यह पुनः परीक्षा प्रदेश के सभी शासकीय, मान्यता प्राप्त अशासकीय, अनुदान प्राप्त स्कूलों और पंजीकृत मदरसों में आयोजित की जाएगी। शिक्षा विभाग का उद्देश्य विद्यार्थियों को पास होने का एक और अवसर उपलब्ध कराना है, ताकि वे अपनी पढ़ाई जारी रख सकें।

राज्य शिक्षा केंद्र ने स्कूलों को निर्देश दिए हैं कि परीक्षा से पहले विद्यार्थियों के लिए अतिरिक्त शिक्षण और विशेष कक्षाओं की व्यवस्था की जाए। कमजोर विद्यार्थियों पर विशेष ध्यान देने और उनकी शंकाओं का समाधान करने के भी निर्देश दिए गए हैं।

प्रवेश पत्र पोर्टल से होंगे डाउनलोड

पुनः परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थी अपने प्रवेश पत्र राज्य शिक्षा केंद्र के परीक्षा पोर्टल से डाउनलोड कर सकेंगे। शाला प्रमुख, जनशिक्षा केंद्र प्रभारी, बीआरसीसी और डीपीसी के लागिन के माध्यम से प्रवेश पत्र उपलब्ध कराए जाएंगे।

फेल होने पर नहीं मिलेगी प्रोन्नति

राज्य शिक्षा केंद्र ने स्पष्ट किया है कि पुनः परीक्षा में भी यदि विद्यार्थी न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त नहीं कर पाए, तो उन्हें अगली कक्षा में प्रवेश नहीं मिलेगा। ऐसे विद्यार्थियों को उसी कक्षा में दोबारा अध्ययन करना होगा।

यह भी पढ़ें- भोपाल में नकली कफ सिरप फैक्ट्री का भंडाफोड़: STF की दबिश में 50 हजार बोतलें जब्त, तीन नाबालिग समेत 10 गिरफ्तार