यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Madhya Pradesh: शिवराज की राह पर चले मोहन यादव, भाजपा कार्यकर्ता की हथेली काटने वालों के घर पर चला बुलडोजर
मध्य प्रदेश की सत्ता संभालने के साथ ही मोहन यादव अब पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की राह पर आगे ...और पढ़ें

HighLights
- मोहन यादव सरकार की अपराधियों पर पहली कार्रवाई
- राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत बदमाशों के घर पर चला बुलडोजर
डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश की सत्ता संभालने के साथ ही मोहन यादव अब पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की राह पर आगे बढ़ रहे हैं। बता दें कि भाजपा कार्यकर्ता की हथेली काटने वाले बदमाशों के घर पर गुरुवार को मोहन सरकार ने बुलडोजर चला दिया। मोहन यादव सरकार की इस कार्रवाई से यह तो स्पष्ट हो गया कि अपराधियों को मौजूदा सरकार नहीं छोड़ने वाली है। वह शिवराज सरकार की ही तरह सख्त कदम उठाने से गुरेज नहीं करेगी।
किस कानून के तहत हुई कार्रवाई?
बता दें कि मोहन यादव सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत आरोपियों पर यह कार्रवाई की। दरअसल, विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद पांच दिसंबर को भाजपा कार्यकर्ता देवेंद्र सिंह ठाकुर के साथ बदमाशों ने बुरी तरह मारपीट की और फिर तलवार से हमला किया था।
अब तक कितने लोगों की हुई गिरफ्तारी?
भाजपा कार्यकर्ता की हथेली काटने वाले बदमाश फारुख राईन उर्फ मिन्नी सहित उसके बाकी चार साथियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इन लोगों पर भाजपा कार्यकर्ता पर तलवार से हमला कर हथेली काटने का आरोप है।
