विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भोपाल की केंद्रीय जेल में महिला प्रहरी के साथ दुष्कर्म, जेलर पर लगा आरोप; पुलिस विभाग में मचा हड़कंप

Published: Sun, 29 Nov 2026 02:02 AM (GMT+05:30)

भोपाल केंद्रीय जेल के प्रशासनिक जेलर मग्नू सिंह मरावी के खिलाफ पुलिस ने दुष्कर्म का केस दर्ज किया है। आरोप है कि शुक्रवार रात करीब 10:30 बजे उन्होंने जेल में पदस्थ 58 वर्षीय महिला प्रहरी से अश्लील बातें कीं और उसे जबरन टायलेट में ले जाकर दुष्कर्म किया।

भोपाल की केंद्रीय जेल में महिला प्रहरी के साथ दुष्कर्म (सांकेतिक तस्वीर)

भोपाल की केंद्रीय जेल में महिला प्रहरी के साथ दुष्कर्म (सांकेतिक तस्वीर)

HighLights

  1. बीपी बढ़ने का बहाना बनाकर जेल से निकली पीड़िता सीधे पहुंची थाने, एफआईआर दर्ज 

  2. पीड़िता जेल के चार अधिकारियों के खिलाफ भी छेड़छाड़ व दुष्कर्म की कर चुकी है शिकायतें 

जेएनएन, भोपाल। भोपाल केंद्रीय जेल के प्रशासनिक जेलर मग्नू सिंह मरावी के खिलाफ पुलिस ने दुष्कर्म का केस दर्ज किया है। आरोप है कि शुक्रवार रात करीब 10:30 बजे उन्होंने जेल में पदस्थ 58 वर्षीय महिला प्रहरी से अश्लील बातें कीं और उसे जबरन टायलेट में ले जाकर दुष्कर्म किया।

विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। महिला प्रहरी के अनुसार, वह रात्रि गश्त कर रही थी। इसी दौरान जेलर मरावी से मुलाकात हुई।

वारदात के बाद उसने खुद को अस्वस्थ बताते हुए बीपी बढ़ने का हवाला दिया और ड्यूटी से घर जाने की अनुमति ली। जेल से बाहर निकलने के बाद वह घर जाने के बजाय सीधे गांधीनगर थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने बयान दर्ज करने के साथ उनकी वीडियोग्राफी कराई और मेडिकल परीक्षण कराया। आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

हालांकि, सूत्रों के अनुसार, महिला प्रहरी पूर्व में जेल के चार अधिकारियों के खिलाफ छेड़छाड़ और दुष्कर्म की शिकायतें कर चुकी है।

शिकायत के बाद पुलिस ने जेल परिसर में घटनास्थल का निरीक्षण किया। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जेल प्रबंधन से ड्यूटी चार्ट भी मांगा गया है। पुलिस के अनुसार, वारदात के समय आसपास अन्य कर्मचारी भी ड्यूटी पर थे, लेकिन किसी ने इसकी जानकारी होने से इन्कार किया है।

मरावी इससे पहले उमरिया जिला जेल में उप जेल अधीक्षक थे। अगस्त 2024 से भोपाल केंद्रीय जेल में कार्यरत हैं। शनिवार दोपहर स्पेशल जेल एडीजी जी. अखेतो सेमा भी जेल पहुंचे और अधिकारियों के साथ बैठक की। जेल प्रशासन ने विभागीय जांच की बात कही है।

तंबाकू के पैकेट ले जाते पकड़ी गई थी महिला

महिला प्रहरी वर्ष 2004 से जेल में पदस्थ है। सूत्रों के अनुसार, वह पूर्व में जेल के चार अधिकारियों के खिलाफ छेड़छाड़ और दुष्कर्म की शिकायतें कर चुकी है। कुछ दिन पहले महिला प्रहरी जेल में तंबाकू के चार पैकेट ले जाते पकड़ी गई थी।

कार्रवाई जेलर मरावी ने की थी। महिला को निलंबित किया गया था। दो माह पूर्व वह बहाल की गई है। इस मामले की जांच चल रही है। इस मामले में मरावी गवाह भी हैं।

जेल परिसर में इस तरह की वारदात को लेकर विभागीय स्तर पर भी जांच की जा रही है। -मानेंद्र सिंह परिहार, जेल अधीक्षक।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।