विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Datia Firing News: दतिया टोल प्लाजा पर बदमाशों ने की 15 मिनट तक लगातार फायरिंग, भगदड़ में 2 लोगों की मौत

Published: Wed, 03 Apr 2024 11:26 AM (IST)Updated: Wed, 03 Apr 2024 11:34 AM (IST)

Datia Firing News मध्य प्रदेश के दतिया में एक टोल प्लाजा पर कुछ बदमाशों ने गोलीबारी की। गोली चलने के ...और पढ़ें

Datia Firing News: दतिया टोल प्लाजा पर बदमाशों ने की 15 मिनट तक लगातार फायरिंग
Datia Firing News: दतिया टोल प्लाजा पर बदमाशों ने की 15 मिनट तक लगातार फायरिंग

ऑनलाइन डेस्क, दतिया। Datia Firing News: दतिया टोल प्लाजा पर बदमाशों ने 15 मिनट तक फायरिंग की। फायरिंग की घटना से टोल प्लाजा के कर्मचारियों में भगदड़ मच गई। इस भगदड़ से कुएं में गिरने से दो कर्मचारियों की मौके पर ही मौत हो गई।

चिरुला थाना क्षेत्र के टोल प्लाजा की घटना

मिली जानकारी के अनुसार, घटना चिरुला थाना क्षेत्र के टोल प्लाजा पर हुई। इसे कुछ बदमाशों ने अंजाम दिया। फायरिंग के कारण हुई भगदड़ में हरियाणा निवासी श्रीनिवास परिहार और शिवाजी कांडेले की कुएं में गिरने से मौत हो गई।

घटना मंगलवार देर रात की बताई जा रही है। चिरुला पुलिस बदमाशों के बारे में जानकारी जुटा रही है। फायरिंग की घटना के बाद अज्ञात बदमाश मौके से फरार हो गए।

फायरिंग की घटना सीसीटीवी में कैद

जानकारी के अनुसार टोल प्लाजा पर गोलीबारी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान कर रही है।

यह भी पढ़ें- चीन ने बदले अरुणाचल के इलाकों के नाम तो भड़के असम के सीएम, केंद्र सरकार से तिब्बत को लेकर की ये मांग

यह भी पढ़ें- कलकत्ता उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश अभिजीत गंगोपाध्याय को मिली Y सिक्योरिटी, लिस्ट में ये नाम भी हैं शामिल