विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भोपाल के न्यू मार्केट में लगी भीषण आग, दूर तक फैला धुएं का गुबार; दमकलकर्मी काबू पाने के प्रयास में जुटे

Published: Thu, 08 Oct 2026 04:01 PM (IST)

भोपाल के न्यू मार्केट में गुरुवार दोपहर बालाजी छोले-भटूरे की दुकान में भीषण आग लग गई, जिससे बाजार में अफरा-तफरी ...और पढ़ें

HighLights

  1. भोपाल के न्यू मार्केट में बालाजी छोले-भटूरे की दुकान में आग।

  2. आग से बाजार में अफरा-तफरी, काला धुआं दूर तक दिखा।

  3. दमकल की गाड़ियां मौके पर, आग बुझाने का प्रयास जारी।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। राजधानी भोपाल के सबसे व्यस्त बाजारों में शामिल न्यू मार्केट में गुरुवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बालाजी छोले-भटूरे की दुकान में अचानक भीषण आग भड़क उठी। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया। दुकान से उठता काला धुआं करीब दो किलोमीटर दूर तक नजर आ रहा था।

आग लगते ही बाजार में मौजूद लोगों और दुकानदारों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए। आग की लपटें तेज होने के कारण आसपास के दुकानदार भी सतर्क हो गए।

भटूरे बनाते समय अचानक भड़की आग

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोपहर के समय दुकान में भटूरे बनाए जा रहे थे। इसी दौरान अचानक आग लग गई। शुरुआत में कर्मचारियों ने अपने स्तर पर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन कुछ ही पलों में आग तेजी से फैलने लगी और हालात नियंत्रण से बाहर हो गए।

 

बताया जा रहा है कि दुकान में लगे पर्दों ने आग को और भड़काने का काम किया। आग तेजी से फैलती चली गई और देखते ही देखते दुकान धुएं और लपटों से घिर गई। आग की वजह से आसपास के इलाके में भी धुआं फैल गया। फिलहाल दमकल की गाड़ियां आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटी हैं।

खबर अपडेट की जा रही है...