विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 15, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MP Cow Death: हाइवे पर गायों के बिखरे शव से आहत हुए कम्प्यूटर बाबा, धरने पर बैठे

By Priti JhaEdited By:
Published: Thu, 15 Sep 2022 11:32 AM (IST)Updated: Thu, 15 Sep 2022 12:25 PM (IST)

इसी जगह पर कुछ दिनों पहले भी हादसे में गायों की मौत हुई थीं। कम्प्यूटर बाबा का कहना है कि ...और पढ़ें

'सुबह जब लोगों ने हाइवे पर गायों के शव बिखरे हुए देखे'...क्या, वाहन की टक्‍कर से हुई इनकी मौत
'सुबह जब लोगों ने हाइवे पर गायों के शव बिखरे हुए देखे'...क्या, वाहन की टक्‍कर से हुई इनकी मौत

रायसेन, जागरण ऑनलाइन डेस्क। राष्‍ट्रीय राजमार्ग-12 पर जिले के सेमरी खुर्द इलाके में सुल्‍तानपुर के पास अज्ञात वाहन की टक्‍कर से करीब एक दर्जन मवेशियों की मौत हो गई। यह दुर्घटना बुधवार-गुरुवार की रात घटित होने की जानकारी हो रही है। क्योंकि सुबह जब लोगों ने हाइवे पर यहां-वहां गायों के शव बिखरे हुए देखे, तब उन्‍हें घटना का पता चला। जब कम्प्यूटर बाबा इस मार्ग से गुजर रहे थे तभी उन्होंने यह दृश्‍य देखा उसी समय वे वहीं धरने पर बैठ गए।

आए दिन होती रहती है हाइवे पर ऐसी घटना

जानकारी हो कि गांव के पास नेशनल हाइवे पर आये दिन अज्ञात वाहनों से गायों को रौंदने की सूचना आती रहती है। पिछले दिनों भी रायगढ़ में वाहन की चपेट में आने से कई गायों की मौके पर ही मौत हो गई थी। इस घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने हाइवे जाम भी किया था। नाराज लोगों ने गायों की मौत से प्रशासन पर गंभीर आरोप भी लगाए थे।

धरने पर बैठे कम्प्यूटर बाबा

मालूम हो कि सुबह जब कम्प्यूटर बाबा इसी मार्ग से गुजर रहे थे तभी उन्होंने यह दृश्‍य देखा उसी समय वे वहीं धरने पर बैठ गए। कम्प्यूटर बाबा का कहना है कि जब वो रायसेन से भोपाल की तरफ आ रहे थे तभी उन्होंने यह हादसा देखा। उन्‍होंने इस संदर्भ में ट्वीट भी किए और शिवराज सरकार को गोवंश की अनदेखी का आरोप लगाते हुए जमकर घेरा। इसी जगह पर कुछ दिनों पहले भी हादसे में गायों की मौत हुई थीं। जब तक सरकार की तरफ से कोई ठोस आश्वासन नहीं मिलता, वे धरने से नहीं उठेंगे। उनका कहना हे कि गौमाता की ऐसी दुर्दशा में नहीं देख सकता ।

उन्‍होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि मध्यप्रदेश में गौमाता पर अत्याचार की घटनाएं प्रतिदिन बढ़ती जा रही है सरकार सो रही है और हिंदू समाज रो रहा है। सरकार यदि अब भी नहीं जागी तो संत महात्मा और हिन्दू समाज इस निष्क्रिय निर्लज्ज सरकार को पलक झपकते उखाड़ फेकेंगे। उन्होंने लिखा- है गौमाता काश तुम्हे भी होता वोट डालने का अधिकार तो शायद सरकार यह निर्लज्जता नहीं कर पाती। एनएच 12 सेमरी खुर्द सुल्तानपुर जिला रायसेन में गौमाता की इस दुर्दशा को देखकर कोई भी सनातनी का हृदय कांप जाए।

गौशाला में पानी भरने से भी हो चुकी है 50 गायों की मौत

मालूम हो कि गौशाला प्रबंधन की लापरवाही के चलते इन बेजुबानों की जान चली गई थी। कुछ दिन पहले एक गौशाला में पानी भरने की वजह से लगभग 50 गायों की मौत हो गई थी।

गौवंश सुरक्षा के लिए गौशालाएं भी है निर्मित

जानकारी हो कि गौवंश के लिए सुरक्षा के लिए जिला प्रशासन ने कई गौशालाएं भी निर्मित की है। उसके बावजूद भी गायों की स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है।

जानकारी हो कि बारिश के मौसम में गाय सड़क पर आकर बैठ जाती हैं। इस कारण वह अक्सर हादसों का शिकार होती रहती हैं।