मैनिट में रैगिंग... 6-7 सीनियर्स ने मिलकर जूनियर छात्र को पीटा, यूजीसी हेल्पलाइन ने माना 'गंभीर', एक माह में तीसरी घटना
मैनिट भोपाल में रैगिंग की तीसरी घटना सामने आई है, जहाँ एक प्रथम वर्ष के छात्र को छह-सात सीनियर छात्रों ...और पढ़ें

मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (फाइल फोटो)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, भोपाल। राजधानी भोपाल स्थित मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (मैनिट) में रैगिंग की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। इसी माह दर्ज तीसरे मामले में एक प्रथम वर्ष के छात्र के साथ मारपीट का आरोप सामने आया है। पीड़ित छात्र ने छह से सात सीनियर छात्रों पर हमला करने का आरोप लगाते हुए यूजीसी एंटी रैगिंग हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराई है।
यूजीसी हेल्पलाइन ने जताई सख्ती
शिकायत मिलते ही यूजीसी हेल्पलाइन ने मामले को गंभीर श्रेणी में रखते हुए मैनिट प्रबंधन को तत्काल कार्रवाई कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद संस्थान प्रशासन हरकत में आ गया है और पूरे प्रकरण की जांच शुरू कर दी गई है।
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही एंटी रैगिंग कमेटी
मैनिट प्रबंधन के निर्देश पर सुरक्षा अधिकारी और एंटी रैगिंग कमेटी के अध्यक्ष ने परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। जूनियर छात्र द्वारा शिकायत में बताए गए स्थान और समय के आधार पर घटनाक्रम की पुष्टि की जा रही है।
यह भी पढ़ें- MP में अब पुलिसकर्मियों को नहीं लगाने होंगे दफ्तरों के चक्कर, छुट्टी से लेकर डेपुटेशन तक सबकी ऑनलाइन मिलेगी मंजूरी
सोमवार को होंगे बयान दर्ज
प्रबंधन ने बताया कि सोमवार को पीड़ित छात्र, आरोपित सीनियर छात्रों और अन्य विद्यार्थियों से पूछताछ की जाएगी, ताकि पूरे विवाद की वास्तविक स्थिति सामने लाई जा सके।
पहले से जांच में हैं दो मामले
गौरतलब है कि जनवरी माह में भी रैगिंग से जुड़े दो मामले दर्ज हुए थे, जिनकी जांच फिलहाल जारी है। संस्थान प्रशासन का संकेत है कि जांच पूरी होने के बाद दोषी सीनियर छात्रों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सकती है।
