मध्य प्रदेश में राशन-मकान का लालच देकर करा रहे थे मतांतरण, दो गिरफ्तार
मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में गंज पुलिस ने दो सगे भाइयों निखिल और नीरज प्रजापति को मतांतरण के आरोप में गिरफ्तार किया है। उन पर राशन और मकान का लालच देकर हिंदू समाज के लोगों को ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित करने का आरोप है।

HighLights
बैतूल में मतांतरण के आरोप में दो भाई गिरफ्तार।
राशन-मकान का लालच देकर ईसाई धर्म अपनाने को प्रेरित।
भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज, जांच जारी।
डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश में बैतूल जिले की गंज थाना पुलिस ने मतांतरण के आरोप में दो सगे भाइयों निखिल और नीरज प्रजापति को गिरफ्तार किया है।
आरोप है कि वे अपने घर पर ईसाई धर्म की प्रार्थना सभा आयोजित कर हिंदू समाज के लोगों को राशन और मकान का प्रलोभन देकर ईसाई धर्म अपनाने के लिए दुष्प्रेरित कर रहे थे।
पुलिस के अनुसार, रविवार को पवन मालवीय ने शिकायत दर्ज कराई। बताया कि आरोपितों ने उन्हें प्रलोभन देकर मतांतरण के लिए दबाव बनाया।
पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता और मध्य प्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार किया।
सोमवार को उन्हें न्यायालय में पेश किया जाएगा। गंज थाना प्रभारी अमित पवार ने बताया कि मामले की जांच जारी है।