विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मध्यप्रदेश: बालाघाट में करंट लगने से बाघ की मौत, सूअर के लिए बिछाया था जाल; हिरासत में दो आरोपी

Published: Sat, 07 Nov 2026 08:58 PM (IST)Updated: Sat, 07 Nov 2026 08:59 PM (IST)

मध्यप्रदेश के बालाघाट में करंट लगाकर एक बाघ का शिकार किया गया, जिसमें दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है।

बालाघाट में करंट से बाघ की मौत (प्रतीकात्मक फोटो)

बालाघाट में करंट से बाघ की मौत (प्रतीकात्मक फोटो)

HighLights

  1. बालाघाट में करंट लगाकर बाघ का शिकार किया गया।

  2. दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है।

  3. जंगली सूअर के लिए बिछाए तार से मौत की आशंका।

डिजिटल डेस्क, बालाघाट। मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले के पूर्व बैहर वन परिक्षेत्र में करंट लगाकर बाघ के शिकार की घटना सामने आई है। शनिवार को बीटगार्ड ने खुरमुंडी बीट में बाघ का शव देखा और अधिकारियों को सूचना दी।

विभाग ने डाग स्क्वायड से तलाशी कराई। डॉग स्क्वायड दो लोगों के घरों तक पहुंचा, जिन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।घटनास्थल से जीआइ तार और खूंटियां मिली हैं।

सूअर के लिए बिछाए जाल में फंस गया बाघ

आशंका है कि जंगली सूअर के शिकार के लिए बिछाए गए विद्युत तार के जाल की चपेट में आने से बाघ की मौत हुई है। तीन सदस्यीय चिकित्सक दल से पोस्टमार्टम के बाद बाघ का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

मुख्य वन संरक्षक गौरव चौधरी ने बताया कि जांच के लिए बाघ का बिसरा लिया गया है। मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर स्पष्ट होगा।

बता दें कि कान्हा राष्ट्रीय उद्यान से लगे इस जंगल में बीते 24 दिनों में तेंदुआ, बायसन समेत 10 वन्य प्राणियों की मौत हुई है।"

यह भी पढ़ें- जबलपुर में एक ही भवन में स्कूल व शराब दुकान! हाई कोर्ट में सरकार बोली- प्राथमिक विद्यालय पर 100 मीटर का नियम नहीं

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।