विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MP News: मामूली विवाद में बेरहम पति ने पत्नी की छाती में घोंप दी नुकीली बरछी, अस्पताल में कराया भर्ती

By Jagran NewsEdited By: Mohd Faisal
Published: Sun, 15 Jan 2023 09:58 AM (IST)

MP News पति ने अपनी पत्नी पर जानलेना हमला घरेलू विवाद में किया है। बेरहम पति ने 5 फिट लंबी ...और पढ़ें

पति ने पत्नी की छाती में घोंप दी नुकीली बरछी (फोटो जागरण)
पति ने पत्नी की छाती में घोंप दी नुकीली बरछी (फोटो जागरण)

सिवनी (एमपी), ऑनलाइन डेस्क। मध्‍य प्रदेश के सिवनी में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक मामूली विवाद में पति ने अपनी पत्नी की छाती में नुकीली बरछी घोंप दी। इस हमले में महिला गंभीर रुप से घायल हो गई है। जिसके बाद आनन-फानन में महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बेरहम पति ने बरछी से किया पत्नी पर हमला

जानकारी के अनुसार, पति ने अपनी पत्नी पर जानलेना हमला घरेलू विवाद में किया है। बेरहम पति ने 5 फिट लंबी नुकीली बरछी अपनी पत्नी की छाती में घुसा दी। शरीर में घुसी बरछी के साथ लहुलुहान महिला भागवती को परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे। इस दौरान महिला का एक्सरे कराया गया।

घटना के बाद आरोपी पति हुआ फरार

इस बीच घटना की जानकारी मिलने पर सिवनी नायब तहसीलदार अभिषेक यादव ने जिला अस्पताल पहुंचकर महिला के बयान दर्ज कराए। कुरई पुलिस ने आरोपी पति विनोद कुरेती के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही पुलिस फरार आरोपी पति की तलाश कर रही है। पुलिस के मुताबिक, जिले के कुरई थाना अंतर्गत बादलपार चौकी के कटंगी बंजर गांव के घर में शनिवार सुबह पति-पत्नि मौजूद थे। आपसी मनमुटाव के चलते दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। इसके बाद आक्रोशित पति विनोद ने घर में रखी बरछी से हमला किया।

महिला को इलाज के लिए नागपुर किया रेफर

हालांकि, गनीमत की बात ये रही कि लोहे की रोड (सरिया) से बनाई गई बरछी का करीब एक से डेढ़ फिट हिस्सा महिला के शरीर में घुस गया। इसके बाद भी महिला पूरे होश और हवाश में थी। फिलहाल महिला की गंभीर हालत को देखते हुए डॉ अभय सोनी और डॉ विनन्या प्रसाद ने घायल महिला को बेहतर उपचार के लिए नागपुर रेफर कर दिया है।

महिला की सेहत में सुधार

वहीं, डाक्टरों का कहना है कि महिला के शरीर से काफी खून बह गया है और शरीर के कुछ हिस्से भी बरछी के हमले से क्षतिग्रस्त हुए हैं। उन्होंने बताया कि नागपुर में वक्त पर ऑपरेशन होने से महिला के शरीर में घुसी बरछी को निकाल लिया है। इस ऑपरेशन के बाद महिला की सेहत में फिलहाल सुधार है।

Pune: देश का एक ऐसा पुलिस स्टेशन जहां शाम होते ही पुलिसवाले बन जाते हैं सिंगर, गाते हैं लता-रफी के गाने

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।