विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मध्य प्रदेश के सागर जिले में शराब पीने से फिर दो की मौत, तीसरे की हालत गंभीर

Published: Fri, 20 Nov 2026 11:29 PM (GMT+05:30)

मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा थाना क्षेत्र में जहरीली शराब पीने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य की हालत गंभीर है। यह घटना सितंबर में हुई 36 मौतों के बाद सामने आई है।

(AI से बनाई गई सांकेतिक तस्वीर)

(AI से बनाई गई सांकेतिक तस्वीर)

HighLights

  1. सागर में जहरीली शराब से दो लोगों की मौत हुई।

  2. बंडा थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की हालत गंभीर।

  3. पुलिस ने जांच शुरू की, शराब के नमूने भेजे गए।

डिजिटल डेस्क, सागर। सितंबर में 36 मौतों के बाद भी मध्य प्रदेश में सागर जिले के बंडा थाना क्षेत्र में जहरीली शराब का कहर थमा नहीं है। गुरुवार को यहां जहरीली शराब पीने से एक ही गांव के दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीसरे की हालत गंभीर है।

सामने आया है कि इन तीनों ने बंडा से लाई गई देसी शराब अलग-अलग जगह पर पी थी। इसके कुछ समय बाद सिरदर्द, उल्टी और आंखों में जलन की शिकायत हुई थी। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि तीनों ने किस ब्रांड की शराब पी थी।

पुलिस के अनुसार, मृतक कमलेश गांव में पहले अवैध शराब का काम करता था, लेकिन पिछले कुछ समय से वह अवैध शराब के कारोबार से दूर था। पुलिस ने उसके घर की तलाशी ली, वहां से डीएसआर की बाटल का क्वार्टर मिला है। ऐसा ही क्वार्टर चंद्रभान के घर के पास से भी बरामद हुआ है।

वहीं कमलेश के पिता नारायण ने ततरवारा में बनी नकली शराब पीने का संदेह जताया है। उसका कहना है कि वहां बनी नकली शराब पूरी तरह से नष्ट या जब्त नहीं हुई है।

एएसपी जयवीर सिंह भदौरिया ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत की वजह स्पष्ट होगी। वहीं, जिला आबकारी अधिकारी वंदना पांडेय ने बताया कि मृतकों के घर के पास से बरामद शराब के क्वार्टर जांच को भेजे गए हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।