मध्यप्रदेश में प्रिंसिपल ने 9वीं कक्षा के छात्रों को मुर्गा बनाकर मारी लात, होमवर्क पूरा न करने पर कांटेदार डंडे से पीटा
नागदा के भारत कॉमर्स हायर सेकंडरी स्कूल में प्राचार्य द्वारा बच्चों को मुर्गा बनाकर लात मारने का वीडियो वायरल हुआ है।

मुर्गा बनाकर लात मारने का वीडियो वायरल
HighLights
प्राचार्य ने बच्चों को मुर्गा बनाकर लात मारी, वीडियो वायरल।
होमवर्क न करने पर 9वीं के छात्र को कांटेदार डंडे से पीटा।
प्रबंधन ने नोटिस जारी किया, अभिभावक पुलिस कार्रवाई की मांग।
डिजिटल डेस्क, भोपाल। नागदा के भारत कॉमर्स हायर सेकंडरी स्कूल में प्राचार्य द्वारा बच्चों को मुर्गा बनाकर लात मारने का वीडियो वायरल हुआ है। मामले में प्रबंधन ने नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
भारत कॉमर्स हायर सेकंडरी स्कूल के प्रिंसिपल केबी गुप्ता द्वारा बच्चों को स्कूल परिसर में मुर्गा बनाकर लात मारते हुए वीडिया वायरल होने के बाद स्कूल में हड़कंप मच गया। प्रबंधन मामले में जवाब देने की स्थिति में नहीं है।
प्रिंसिपल को नोटिस देकर जवाब मांगा
वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग द्वारा भी प्राचार्य पर कार्रवाई करने के लिए नोटिस जारी करने की बात कही जा रही है। विद्यार्थियों के अभिभावक पुलिस में प्रकरण दर्ज कराने के लिए भी आवेदन देने की बात कर रहे हैं।
प्रबंधन द्वारा प्रिंसिपल को नोटिस देकर जवाब मांगा है। बता दें कि गुप्ता पूर्व में नवोदय स्कूल के प्राचार्य पद पर कई वर्षो से काबिज थे। वर्ष 2022 में सेवानिवृत्ति होने के बाद वर्ष 2025 से भारत कामर्स विद्यालय में प्राचार्य हैं।