विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मध्य प्रदेश के सिवनी में 3 मंजिला मकान में आग लगने से एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

Published: Mon, 09 Nov 2026 08:39 AM (IST)Updated: Mon, 09 Nov 2026 10:15 AM (IST)

मध्य प्रदेश के सिवनी जिले के छपारा में एक सर्राफा व्यापारी के तीन मंजिला मकान में भीषण आग लगने से परिवार के 6 सदस्यों की दर्दनाक मौत हो गई।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले के छपारा स्थित महावीर वार्ड के जैन मोहल्ले में सर्राफा व्यापारी के मकान में भीषण आग लगने से परिवार के 6 सदस्यों की मौत हो गई।

घटना के समय मकान में करीब 10 लोग मौजूद थे। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम ने तत्परता दिखाते हुए 4 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

सोते हुए लोगों को नहीं मिला संभलने का मौका

जानकारी के अनुसार, यह हादसा जैन मोहल्ला निवासी प्रतिष्ठित सर्राफा व्यापारी कुंदन लाल सोनी के मकान में हुआ। सुबह करीब 4 बजे, जब पूरा परिवार गहरी नींद में था, तभी अचानक आग भड़क उठी।

देखते ही देखते लपटों ने विकराल रूप ले लिया और पूरे घर में धुआं व आग फैल गई। घटना की भनक लगते ही इलाके में अफरातफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस व दमकल विभाग को सूचित किया।

दमकल और रेस्क्यू टीम ने पाया आग पर काबू

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस बल और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया। घटनास्थल पर मौजूद एसडीओपी अपूर्व भलावी ने दूरभाष पर जानकारी देते हुए बताया कि सर्राफा व्यापारी के तीन मंजिला मकान में लगी आग पर दमकल और रेस्क्यू दल ने कड़ी मशक्कत के बाद पूरी तरह काबू पा लिया है।

उन्होंने बताया कि घर में फिलहाल आग लगने के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।