विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

MP IAS Transfer: मध्यप्रदेश में 23 आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर, सुखबीर सिंह बने CM के प्रमुख सचिव; देखें पूरी लिस्ट

Published: Tue, 13 Oct 2026 11:49 PM (IST)Updated: Wed, 14 Oct 2026 12:03 AM (IST)

मोहन यादव सरकार ने मध्यप्रदेश में बड़े प्रशासनिक फेरबदल किए हैं, जिसमें कई सीनियर IAS अधिकारियों का तबादला हुआ है।

मध्यप्रदेश में IAS अधिकारियों का ट्रांसफर

मध्यप्रदेश में IAS अधिकारियों का ट्रांसफर

HighLights

  1. मध्यप्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया।

  2. सुखबीर सिंह मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव बने।

  3. कई जिलों के कलेक्टर भी बदले गए।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्यप्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। मोहन यादव सरकार ने कई सीनियर IAS अधिकारियों के तबादले किए हैं।

मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव की जिम्मेदारी सुखबीर सिंह को दी गई है। इसके साथ ही वे लोक निर्माण विभाग (PWD) का कामकाज भी संभालेंगे। वहीं भारत यादव की मंत्रालय में वापसी के साथ एमपीआरडीसी के साथ जनसंपर्क सचिव की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है।

MP IAS Transfer (1)

MP में 23 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर

मध्यप्रदेश में 23 आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर हो गया है। सीनियर आईएएस अफसरों में रश्मि अरुण शमी को मेडिकल विभाग में अपर मुख्य सचिव (ACS) बनाया गया है।

रायसेन कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा को जबलपुर का नया कलेक्टर बनाया गया है। बालाघाट कलेक्टर कुमार सत्यम को हरदा जिले की जिम्मेदारी मिली है।

जबलपुर कलेक्टर राघवेन्द्र को मंडी बोर्ड का प्रबंध संचालक (MD) बनाया गया है। अब जबलपुर की प्रशासनिक कमान अरुण विश्वकर्मा संभालेंगे।

MP IAS Transfer (3)

MP IAS Transfer (4)

MP IAS Transfer (5)

MP IAS Transfer (6)

यह भी पढ़ें- भोपाल स्टेशन पर चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश में गिरीं मां-बेटी, प्लेटफॉर्म के बीच फंसीं, RPF जवान ने दौड़कर बचाई जान