यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 31, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
मध्य प्रदेश के गृहमंत्री ने डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी को 24 घंटे में मंगलसूत्र वाला विज्ञापन हटाने की दी चेतावनी
मंगलसूत्र का विज्ञापन बेहद आपत्तिजनक और मन को आहत करने वाला है। सब्यसाची मुखर्जी के विज्ञापन का इंटरनेट मीडिया पर ...और पढ़ें

भोपाल, जेएनएन । मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी को 24 घंटे में मंगलसूत्र वाला विज्ञापन हटाने की चेतावनी दी है। मंगलसूत्र का विज्ञापन बेहद आपत्तिजनक और मन को आहत करने वाला है। उन्होंने कहा अगर विज्ञापन नहीं हटाया जाता है तो सब्यसाची के खिलाफ केस दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। हम मानते हैं कि मंगलसूत्र का पीला हिस्सा मां पार्वती का प्रतीक होता है और काला हिस्सा भगवान शिव जी की कृपा से महिला और उसके पति की रक्षा होती है। मां पार्वती जी की कृपा से जीवन दांपत्य सुखमय होता है। आभूषणों में सर्वाधिक महत्व का आभूषण मंगलसूत्र होता है।
सब्यसाची मुखर्जी के विज्ञापन का इंटरनेट मीडिया पर महिलाओं द्वारा विरोध किया जा रहा। अनेक सामाजिक संगठनो ने इस विज्ञापन को हटाने और फैशन डिजाइनर माफी मांगने की बात कही है।
गृहमंत्री मिश्रा ने कहा कि मैं पहले भी चेतावनी दे चुका हूं, डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी को मैं व्यक्तिगत रूप से चेतावनी दे रहा हूं और 24 घंटे का अल्टीमेटम भी दे रहा हूं। 24 घंटे के अंदर यह विज्ञापन जो आपत्तिजनक और अश्लील है, नहीं हटाया तो केस रजिस्टर्ड होगा और वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। और अलग से फोर्स भेजी जाएगी।
गौरतलब है कि इसके पहले गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने डाबर को करवा चौथ का विज्ञापन हटाने की चेतावनी दी थी और कहा था कि अगर विज्ञापन नहीं हटा तो वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। जिसके बाद डाबर कंपनी ने अपना विज्ञापन इंटरनेट से हटा लिया था।
