विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मध्य प्रदेश सरकार ने बीनाची एस्टेट सौंपने के लिए केरलम सरकार से मांगे ₹280 करोड़, सुलझने के करीब पुराना संपत्ति विवाद

Published: Sat, 14 Nov 2026 08:43 AM (IST)

मध्य प्रदेश सरकार ने वायनाड स्थित बीनाची एस्टेट को केरलम को सौंपने के लिए ₹280 करोड़ की मांग की है। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. मध्य प्रदेश ने बीनाची एस्टेट के लिए 280 करोड़ रुपये मांगे।

  2. केरलम सरकार को वायनाड स्थित 550 एकड़ एस्टेट सौंपने का प्रस्ताव।

  3. लंबे समय से चला आ रहा संपत्ति विवाद सुलझने की उम्मीद।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश और केरलम राज्यों के बीच लंबे अरसे से चली आ रही विवादित जमीन पर अब स्थिति साफ हो गई है। मामला है वायनाड स्थित बीनाची एस्टेट का है। मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार ने केरलम सरकार को इसे सौंपने के लिए 280 करोड़ रुपये की मांग की है।

मध्य प्रदेश की सरकार के इस कदम से लंबे समय से चला आ रहा जमीन विवाद खत्म होने की उम्मीद है। वायनाड में स्थित बीनाची एस्टेट लगभग 550 एकड़ में फैला है। ये जमीन एमपी सरकार के अधीन है। इस पर केरलम सरकार भी अपना दावा ठोकती रही है।

160 परिवारों का कब्जा

इस एस्टेट में कॉफी के बागान भी शामिल हैं और यह मध्य प्रदेश सरकार के उपक्रम, प्रोविडेंट इन्वेस्टमेंट कंपनी लिमिटेड (PICL) के स्वामित्व में है। बताया जाता है कि इस संपत्ति के लगभग 65 हेक्टेयर हिस्से पर करीब 160 परिवारों का कब्जा है। मध्य प्रदेश सरकार ने इस साल 17 मार्च को मुआवजे के बदले इस एस्टेट को केरल को सौंपने का फैसला किया था।

निजी एजेंसी के जरिए हुआ मूल्यांकन

इसके बाद, संपत्ति का मूल्यांकन करने का काम एक निजी एजेंसी को दिया गया।इसके बाद मध्य प्रदेश सरकार ने केरलम सरकार के सामने 280 करोड़ रुपये की मांग रखी।

केरलम ने इस प्रस्ताव की जांच करने और हस्तांतरण प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए एक वरिष्ठ IAS अधिकारी को नियुक्त किया है। मध्य प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को बताया कि वह उस अधिकारी के साथ लगातार संपर्क में है और उसे जल्द ही मामला सुलझने की उम्मीद है।

मुआवजा सबसे अहम मुद्दा

प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए अब केरल की प्रतिक्रिया का इंतजार है। बातचीत में मुआवजा सबसे अहम मुद्दा बना हुआ है। मध्य प्रदेश का कहना है कि एस्टेट तभी सौंपी जाएगी, जब दोनों राज्यों की आपसी सहमति से उचित मुआवजा तय हो जाएगा। अगर वे किसी समझौते पर नहीं पहुंच पाते हैं, तो मामला मध्यस्थता (आर्बिट्रेशन) के लिए भेज दिया जाएगा।

केरलम का मुख्य ध्यान एस्टेट में रहने वाले परिवारों पर रहा है। वहां की सरकार ने पहले ही स्थानीय स्तर पर संकेत दिया था कि वह इस जमीन का अधिग्रहण करना चाहती है। यहां रहने वाले किसानों को जमीन के मालिकाना हक के दस्तावेज (टाइटल डीड) देना चाहती है।

क्या है पीआईसीएल

बता दें कि PICL मध्य प्रदेश वित्त विभाग के प्रशासनिक नियंत्रण में काम करती है। इसका दफ्तर देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में है। ऐतिहासिक रूप से पूर्ववर्ती 'सेंट्रल प्रोविंसेस एंड बरार', ग्वालियर और मध्य प्रदेश की प्रशासनिक विरासत से जुड़ी यह कंपनी, मध्य प्रदेश के बाहर स्थित राज्य सरकार की संपत्तियों का प्रबंधन करती है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।