Move to Jagran APP

MP News: 20 साल से रहे थे एक साथ, पार्टनर निकला शादी शुदा; अब महिला ने दर्ज कराई शिकायत

मध्य प्रदेश के भोपाल से एक मामला सामने आया है। बता दें कि यहां एक महिला इन दिनों एक इंजीनियर पर केस दर्ज करवाने के लिए बजरिया और गौतम नगर थाने के चक्कर लगा रही है लेकिन उसकी शिकायत के बाद भी FIR नहीं दर्ज की जा रही है। मामले को लेकर बजरिया टीआई जितेंद्र सिंह ने कहा कि शिकायत पर जांच के बाद FIR दर्ज कर ली गई है।

By Jagran News Edited By: Versha Singh Mon, 04 Mar 2024 02:38 PM (IST)
MP News: 20 साल से रहे थे एक साथ, पार्टनर निकला शादी शुदा; अब महिला ने दर्ज कराई शिकायत
MP News: 20 साल से रहे थे एक साथ, पार्टनर निकला शादी शुदा

जागरण डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश के भोपाल से एक मामला सामने आया है। बता दें कि यहां एक महिला इन दिनों एक इंजीनियर पर केस दर्ज करवाने के लिए बजरिया और गौतम नगर थाने के चक्कर लगा रही है लेकिन उसकी शिकायत के बाद भी FIR नहीं दर्ज की जा रही है।

बता दें कि बजरिया और गौतम नगर पुलिस दोनों ही मामला दर्ज नहीं कर रही हैं और महिला को थाने के कई चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। जब पुलिस ने शिकायत नहीं दर्ज की तो महिला ने मानव अधिकार आयोग, पुलिस कमिश्नर के समक्ष मामले को लेकर शिकायत दर्ज कराई है।

20 साल से लिन इन में रहा था विजय

मिली जानकारी के अनुसार, 21 साल पहले महिला के पति की मृत्यु हो गई थी, वह शासकीय कर्मचारी थे। इस दौरान महिला की मुलाकात राजेंद्र नगर बजरिया निवासी विजय से हुई। वह उनके साथ ही आकर रहने लगा। दोनों एक दूसरे के साथ करीब 20 साल से रह रहे थे। पति की मौत के बाद महिला को जो राशि मिली थी, उसे भी विजय ने ले लिया।

बीच में झगड़े होने के बाद वह घर पर नहीं आता था, अभी कुछ दिन पहले महिला को पता लगा कि उसके साथ रहने वाला विजय शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं। जबकि आरोपित ने बीस सालों में कभी महिला से शादी नहीं की थी। जब महिला ने इसके बारे में पूछा तो आरोपित ने महिला को घर मिलने बुलाया और उसके साथ मारपीट की।

महिला के साथ की गई मारपीट

मारपीट के बाद महिला ने इसका आरोप विजय की पत्नी और एक महिला पर लगाया है। महिला ने आरोप लगाया है कि अब थाने में उनकी शिकायत पर FIR दर्ज नहीं हो रही है। वहीं, दूसरी ओर बजरिया टीआई जितेंद्र सिंह ने कहा कि शिकायत पर जांच के बाद FIR दर्ज कर ली गई है।

यह भी पढ़ें- SC ने किसानों के समर्थन में दाखिल PIL किया खारिज, वकीलों पर दिखाई सख्ती; कहा- पब्लिसिटी स्टंट से...

यह भी पढ़ें- 'मैं हूं मोदी का परिवार...', परिवारवाद के खिलाफ PM ने दिया नया नारा; लालू के बयान पर किया पलटवार