Move to Jagran APP

Madhya Pradesh: कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने दो विधायकों को लिखा लेटर, मांगा जवाब, महिला से ट्रेन में छेड़छाड़ का है आरोप

Madhya Pradesh मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने दो विधायकों को लेटर लिखकर उनसे जवाब मांगा है। इन दोनों विधायकों पर महिला ने ट्रेन में अपने साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है।

By Jagran NewsEdited By: Vinay Kumar TiwariPublished: Fri, 07 Oct 2022 07:29 PM (IST)Updated: Fri, 07 Oct 2022 07:29 PM (IST)
Madhya Pradesh: कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने दो विधायकों को लिखा लेटर, मांगा जवाब, महिला से ट्रेन में छेड़छाड़ का है आरोप
मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने अपने दो विधायकों को लेटर लिखा है।

मध्य प्रदेश, एजेंसी। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने सतना विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा और कोतमा विधायक सुनील सराफ से जवाब मांगा है। इन दोनों विधायकों पर एक महिला ने ट्रेन में अपने साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया था। कमलनाथ ने मामले की जांच के लिए एक कमेटी का गठन किया है। ये कमेटी फिलहाल मामले की जांच कर रही है। इसी बीच कमलनाथ ने इन दोनों विधायकों को लेटर लिखकर उनसे भी इस मामले में अपना जवाब मांगा है जिससे ये पता चल सके कि विधायकों का क्या कहना है। कहीं उन पर जबरन गलत आरोप तो नहीं लगाए जा रहे हैं।

loksabha election banner

कमलनाथ की ओर से भेेजे गए लेटर में इन विधायकों से पूछा गया है कि क्या उन्होंने ट्रेन से यात्रा के दौरान ऐसा कुछ किया या उनके साथ ऐसी कोई घटना घटी। या जो महिला आरोप लगा रही है वो पूरी तरह से झूठ बोल रही है। इस बारे में उन दोनों विधायकों का क्या कहना है वो उसके बारे में प्रदेश अध्यक्ष को सूचित करें। क्योंकि इस तरह के आरोप काफी गंभीर है और यात्रा करने के दौरान लगाए गए हैं।

इससे पहले मध्य प्रदेश में छेड़छाड़ का अजीब तरह का मामला सामने आया था। जबलपुर शहर में नवरात्र के पर्व के दौरान सजी-धजी महिलाओं और लड़कियों को देखकर कुछ युवक पुंगी बजाकर उनको परेशान कर रहे थे। ऐसे युवकों को पुलिस ने पकड़कर उनकी जमकर खबर ली।

महिलाओं को देख बजा रहे थे पुंगी

नवरात्र में अष्टमी एवं नवमी के दिन शहर की सड़कों पर दुर्गा पूजा की झांकियों का दर्शन करने के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं और युवतियां घरों से निकलीं थी। इनके बीच कुछ शरारती तत्व लड़कियों और महिलाओं को देख पुंगी बजाकर उन्‍हें परेशान कर रहे थे। पुलिस की इन पर नजर पड़ी तो पुलिस ने ऐसे लड़कों को पकड़ा और उन्हीं की ली हुई पुंगी को उन्हीं के कान में खूब तेज बजाया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.