विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 11, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Madhya Pradesh Politics: शिवराज सिंह चौहान बोले, कांग्रेस के खिसकते जनाधार और हार से कमलनाथ बौखला गए

By Sachin Kumar MishraEdited By:
Published: Thu, 11 Nov 2021 03:18 PM (IST)Updated: Thu, 11 Nov 2021 04:38 PM (IST)

Madhya Pradesh शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट में लिखा कि कांग्रेस के खिसकते जनाधार और हो रही हार से कमलनाथ ...और पढ़ें

कमलनाथ और शिव राज सिंह चौहान। फाइल फोटो
कमलनाथ और शिव राज सिंह चौहान। फाइल फोटो

भोपाल, जेएनएन। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वीरवार को ट्वीट कर प्रदेश के पूर्व सीएम व वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमलनाथ पर जमकर निशाना साधा। शिवराज ने ट्वीट में लिखा कि कांग्रेस के खिसकते जनाधार और हो रही हार से कमलनाथ बौखला गए हैं। बुधवार को कमलनाथ ने कहा था कि पृथ्वीपुर, जोबट को भारतीय जनता पार्टी ने जीता नहीं, लूटा है। शिवराज ने कहा कि यह जनता का अपमान है, जनादेश का अपमान और लोकतंत्र का भी अपमान है। मैं उनके इस बयान की कड़ी निंदा करता हूं। गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में खंडवा लोकसभा सीट सहित विधानसभा की तीन में से दो सीटों पर भाजपा ने जीत प्राप्त की। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ ने चुनावी सभाओं में महंगाई का मुद्दा जोर-शोर से उठाने की कोशिश की थी, जिससे कांग्रेस को उम्मीद थी कि इसका लाभ उपचुनाव में मिलेगा, लेकिन जनता ने महंगाई का मुद्दा और शिवराज सरकार की लंबी पारी की एंटी इनकंबेंसी को नकार दिया। पेट्रोल व डीजल की कीमतों में कमी को अभी विपक्ष भाजपा का कथित डर करार दे रहा है, उसे भी प्रदेश की जनता ने ज्यादा तवज्जो नहीं दी।

परिणाम बता रहे हैं कि इसका लाभ भाजपा को 2023 के विधानसभा चुनाव में भी मिल सकता है। शिवराज के चौथे कार्यकाल में लागू योजनाओं पर जनता ने संतुष्टि की मुहर लगा दी है। यह जीत उन्हें नई शक्ति मिलने जैसी भी है। दरअसल, उपचुनाव को लेकर शिवराज सिंह ने तूफानी दौरे किए, सभाओं को संबोधित किया। जनसंपर्क को गति देते हुए दलित, आदिवासी लोगों के यहां भोजन के साथ रात्रि विश्राम भी किया। कांग्रेस ने कन्या पूजन, किसानों को सम्मान निधि और गरीब के घर रात्रि विश्राम पर निशाना साधा था, जिसे शिवराज सिंह ने अपनी सभाओं में जमकर भुनाया। उन्होंने कांग्रेस की महिला, किसान और गरीब विरोधी होने की तस्वीर बना दी। कांग्रेस इसका तोड़ नहीं निकाल सकी। मध्य प्रदेश से भाजपा को मिली खुशखबरी शिवराज सिंह चौहान का सियासी कद तो बढ़ा ही रही है।