विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 22, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जंगल के करीब सड़क पर दौड़ रहे बच्‍चों पर तेंदुए ने किया हमला, 10 वर्षीय मासूम की मौके पर मौत

By Babita KashyapEdited By:
Published: Mon, 22 Nov 2021 10:26 AM (IST)Updated: Mon, 22 Nov 2021 10:55 AM (IST)

Leopard attacked मध्‍य प्रदेश के सिवनी में वन विकास निगम बरघाट प्रोजेक्ट के करीब से गुजरती एक सड़क पर जा ...और पढ़ें

10 वर्षीय बच्‍चे पर तेंदुए ने हमला कर दिया
10 वर्षीय बच्‍चे पर तेंदुए ने हमला कर दिया

सिवनी, जेएनएन। वन विकास निगम बरघाट प्रोजेक्ट के जंगल के करीब से जाती हुई सड़क पर एक 10 वर्षीय बच्‍चे पर तेंदुए ने हमला कर दिया जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। ये घटना सोमवार सुबह की है। यहां से जान बचाकर भागे अन्‍य बच्‍चों ने जैसे ही इस घटना की सूचना गांव के लोगों को दी आक्रोशित ग्रामीण मौके पर पहुंए गए। वहीं वन अधिकारी भी घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंच गए।

केवलारी रेंज प्रभारी रेंजर एस के वनवाले के अुनसार सोमवार सुबह 7 बजे के करीब सकरी से घोरलाटोला गांव के रहने वाले 4 से 5 बच्‍चे जंगल के करीब बनी सड़क पर घूमने व दौड़ लगाने के लिए वहां गए थे। इसी बीच 10 वर्षीय बालक रमन पुत्र नरेश परते पर तेंदुए ने हमला कर दिया जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इस हादसे से घबराये बच्‍चों ने इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी। बच्‍चे की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने तेंदुए को घेर लिया। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

तेंदुए के हमले से तीन महिलाओं की हो चुकी है मौत

बीते कुछ माह में तीन महिलाओं की तेंदुए के हमले के कारण मौत हो चुकी है। अक्‍टूबर में वन विभाग ने जंगल में पिंजरा लगाकर दो तेंदुओं को पकड़ा था। इनमें से एक तेंदुए को मुकुंदपुर जू और दूसरे तेंदुए को वन विहार भोपाल भेजा था। मोहगांव में भी बीते 19 अक्‍टूबर को धान की फसल काट रही चार महिलाओं के साथ धान काट रही गजराबाई पर भी तेंदुए पर हमला कर दिया था जिससे उसकी मौत हो गई थी।