विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 24, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Gwalior Road Accident: ग्‍वालियर के रायरू गांव में खड़े ट्रक में जीप ने मारी टक्‍कर, दो की मौत छह घायल

By Babita KashyapEdited By:
Published: Wed, 24 Nov 2021 10:36 AM (GMT+05:30)Updated: Wed, 24 Nov 2021 10:43 AM (GMT+05:30)

ग्‍वालियर के रायरू गांव में हुए एक दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि छह अन्‍य बुरी तरह से घायल हो गए। जीप में सवार बानमोर में पानी की टंकी बनाने की फैक्ट्री में काम कर वापस लौट रहे थे।

रायरू गांव में एक दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौत हो गई
रायरू गांव में एक दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौत हो गई

ग्‍वालियर, जेएनएन। रायरू गांव में मंगलवार रात को हुए एक दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और छह लोग घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब सड़क पर खड़े एक ट्रक में जीप ने टक्‍कर मार दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची स्‍थानीय पुलिस ने घायलों को अस्‍पताल पहुंचाया। मृतकों के शवों को डेड हाउस में रखवा दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक बानमोर में पानी की टंकी बनाने की फैक्ट्री में काम कर वापस लौट रहे थे।

दरअसल जीप की रफ्तार तेज थी और वो बेकाबू होकर ट्रक से जा टकरायी। पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। जीप में सवार 8 कर्मचारी बानमेर में पानी की टंकी बनाने वाली फैक्ट्री विक्टिस में काम करते थे और वापस लौट रहे थे। रायरू गांव के समीप हुए इस हादसे में जीप में सवार प्रमोद कुशवाह निवासी लक्ष्मीगंज व राशीद खान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य छह लोग घायल बताये गए हैं। घायलों में से दो लोग अनुज माहेश्वरी व अंकित की हालत गंभीर है।

घायलों को निकालने के लिए बुलानी पड़ी क्रेन

हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने हालत देखी तो क्रेन को बुलाना पड़ा। चालक जीप की सीट में फंसा हुआ था और अन्‍य घायल भी बुरी तरह से फंसे हुए थे। घायलों को बाहर निकालने में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ा। क्रेन की मदद लेनी पड़ी। पुलिस के अनुसार दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। आज शवो का पोस्‍टमार्टम करवाया जाएगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।