Indore to Duabi Flight: दुबई उड़ान के समय में अगस्त से होगा बदलाव, पर्यटकों को घूमने के लिए मिलेंगे चार घंटे ज्यादा
Indore Airport मध्य प्रदेश के इंदौर एयरपोर्ट से दुबई की उड़ान के समय में बदलाव किया जा रहा है। नया समय अगस्त से लागू हो जाएगा। अब यह फ्लाइट रात में आएगी। अभी यह फ्लाइट शाम 7 बजकर 35 मिनट पर दुबई से इंदौर एयरपोर्ट पर आती है।
इंदौर, जेएनएन। राज्य की एकमात्र अंतरराष्ट्रीय दुबई उड़ान के समय में अगस्त से परिवर्तन किया जा रहा है। अब यह फ्लाइट रात में आएगी। एयर इंडिया ने इसकी टाइमिंग में बदलाव किया है। कुछ समय पहले एयर इंडिया ने दुबई से आने वाली फ्लाइट का समय बदलने के लिए एयरपोर्ट प्रबंधन से चर्चा की थी, अब उसे अनुमति मिल गई है।
प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार एयर इंडिया की दुबई की फ्लाइट हर सोमवार को इंदौर से दुबई जाती है और हर शनिवार को दुबई से इंदौर आती है। अभी यह फ्लाइट शाम 7 बजकर 35 मिनट पर दुबई से इंदौर एयरपोर्ट पर आती है। यहां यात्रियों को छोड़ने के बाद विमान दिल्ली के लिए रवाना होता है। लेकिन कंपनी अब इसे रात में चलाना चाहती है।
फिलहाल इंदौर हवाईअड्डे पर रनवे के टर्नपैड को चौड़ा करने के कार्य के चलते रात 11 बजे से सुबह छह बजे के बीच रनवे पर उड़ानों का संचालन बंद रहता है। इसके चलते कंपनी को अनुमति नहीं दी गई और बताया गया कि यह काम 31 जुलाई तक पूरा कर लिया जाएगा, जिसके बाद कंपनी देर रात तक इसका संचालन करेगी। कंपनी ने इसकी बुकिंग भी नए समय पर शुरू कर दी है।
गौरतलब है कि रनवे पर 27 मार्च से हो रहे काम के चलते रात 11 बजे से सुबह 6 बजे के बीच हवाईअड्डे पर उड़ानों का संचालन बंद रहता है। इससे पहले कई उड़ानें देर रात से लेकर सुबह तड़के तक चलती थीं और एयरपोर्ट 24 घंटे खुला रहता था। अब 1 अगस्त से एयरपोर्ट 24 घंटे खुला रहेगा। इसके साथ ही यहां देर रात से लेकर सुबह तड़के कई नई उड़ानें शुरू होंगी। उम्मीद की जा रही है कि यहां से एक साथ एक दर्जन से ज्यादा उड़ानें शुरू हो सकती हैं।
जानें नया समय
जानकारी के मुताबिक यह फ्लाइट शनिवार को स्थानीय समयानुसार दोपहर 2.50 बजे (भारतीय समयानुसार शाम 4.20 बजे) दुबई से रवाना होती है और 3 घंटे 15 मिनट में यात्रा पूरी कर शाम 7.35 बजे इंदौर पहुंचती है। अगस्त से यह फ्लाइट दुबई से शाम 6.55 बजे (भारतीय समयानुसार) शाम 6.55 बजे रवाना होगी और रात 11.45 बजे इंदौर पहुंचेगी। इसके बाद यह विमान रात एक बजे दिल्ली के लिए रवाना होगा।
यह भी पढ़ें - Indian Railways: जल्द बदलने वाली है देश के 51 स्टेशनों की सूरत, क्या आपके शहर का भी है नाम; देखें पूरी लिस्ट