विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Indore Weather Today: बर्फीली हवाओं के कारण इंदौर में बढ़ी ठंड, सुबह भी छाया रहा घना कोहरा

By Jagran NewsEdited By: Versha Singh
Published: Sun, 15 Jan 2023 01:04 PM (GMT+05:30)

मध्य प्रदेश में ठंड लगातार बढ़ रही है। वहीं इंदौर में भी ठंड और तेज हवाओं के कारण लोगों को ...और पढ़ें

बर्फीली हवाओं के कारण इंदौर में बढ़ी ठंड
बर्फीली हवाओं के कारण इंदौर में बढ़ी ठंड

इंदौर। मध्य प्रदेश में ठंड लगातार बढ़ रही है। वहीं, इंदौर में भी ठंड और तेज हवाओं के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, हिमालय से आ रही बर्फीली हवाओं ने शनिवार को इंदौर में पारा गिरा दिया है।

बता दें कि शनिवार को रात का पारा 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, रविवार सुबह कोहरे के असर के कारण विजिबिलिटी 1100 मी. तक दर्ज की गई। रविवार की सुबह भी बर्फीली हवाओं से इंदौर में ठंड बढ़ गई है। उत्तरी पूर्वी हवा के असर से रविवार को शहर में ठंड रहने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, आगामी दो-तीन दिनों में तापमान लगातार कम होगा। शीतलहर चलने की संभावना है। गौरतलब है कि इस सीजन में चार जनवरी को शीतल दिन की स्थिति निर्मित हुई थी। रविवार सुबह शहर में मध्यम स्तर का कोहरा था।

पारा पहुंचा 8 डिग्री पर

बता दें कि ठंडी हवाओं के कारण इंदौर में लगातार दूसरे दिन पारा 10 डिग्री से भी नीचे रहा। पिछले 24 घंटे में 22 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से उत्तरी पूर्वी हवा चली। वहीं, रविवार सुबह 11 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से चली हवा ने ठंड का अहसास करवाया। रविवार को शहर में शीतल दिन रहने की संभावना है। शनिवार को रात का पारा 8 डिग्री तक पहुंच गया।

आज पारे में हो सकती है गिरावट

भोपाल स्थित मौसम केंद्र के विज्ञानियों के मुताबिक, राजस्थान के ऊपर बना चक्रवाती हवा का घेरा अब हट गया है। इसके कारण उत्तरी पूर्वी हवा के असर से इंदौर के तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। शहर में अगले दो से तीन दिन इसी तरह तापमान में गिरावट बनी रहेगी। 18 जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ के असर हवा का रुख बदलेगा और तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, रविवार को शहर में न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री की गिरावट देखने को मिलेगी।

पिछले एक सप्ताह में तापमान में गिरावट 

दिनांक       अधिकतम   न्यूनतम

8 जनवरी    24.3(-2)    11.0( +1)

9 जनवरी    25.3 (-1)   8.8(-2)

10 जनवरी  25.6 (-1)   9.0(-1)

11 जनवरी  27.0 (1)   10.1(0)

12 जनवरी  25.5(-1)   12.2( 2)

13 जनवरी  23.8(-3)   13.4( 3)

14 जनवरी  21.4(-5)   10.0(-1)

यह भी पढ़ें- Assam tea: वाह असम! 200 सालों से दे रहा चाय की चुस्की का मजा, खूबसूरत बागानों में जश्न का माहौल

यह भी पढ़ें- Army Day 2023: पहली बार बेंगलुरु में आयोजित हुआ सेना दिवस, आर्मी चीफ सहित कई लोग हुए शामिल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।