विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 25, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इंदौर आयकर विभाग का डिजियाना ग्रुप, गुडरिक समूह औऱ कौटिल्य एकेडमी पर चार राज्यों में छापा

By Priti JhaEdited By:
Published: Thu, 25 Nov 2021 12:58 PM (IST)Updated: Thu, 25 Nov 2021 01:03 PM (IST)

आयकर विभाग की इंवेस्टिगेशन विंग अलसुबह खनन शराब मीडिया के साथ ही एफएमसीजी कारोबार से जुड़े डिजियाना समूह के साथ ...और पढ़ें

रेलकर्मी विजय कुमार यादव को महाप्रबंधक पुरस्कार से सम्मानित करते जीएम अंशुल गुप्ता।
रेलकर्मी विजय कुमार यादव को महाप्रबंधक पुरस्कार से सम्मानित करते जीएम अंशुल गुप्ता।

इंदौर, जेएनएन। आयकर विभाग इंदौर की इंवेस्टिगेशन विंग ने मीडिया, खनन, एफएमसीजी और कोचिंग संचालकों के ठिकानों पर छापेमार कार्रवाई की। इंदौर में कुल 50 जगहों पर जांच चल रही है। विभाग ने 65 ठिकानों को जांच के दायरे में लिया है। कर चोरी और आय छुपाने की सूचना के बाद विभाग ने इंदौर केंद्रीत डिजियाना ग्रुप, गुडरिक समूह और कौटिल्य एकेडमी पर एक साथ छापे मारे।

इंदौर इंवेस्टिगेशन विंग ने गोपनीय तरीके से इस रेड को अंजाम दिया। कार्रवाई के दायरे में कई प्रभावशाली समूह आ रहे हैं इसलिए बाहर के पुलिस बल की मदद कार्रवाई के दौरान ली गई। मालूम हो कि आयकर विभाग की इंवेस्टिगेशन विंग अलसुबह खनन, शराब, मीडिया के साथ ही एफएमसीजी कारोबार से जुड़े डिजियाना समूह के साथ कोचिंग समूह कौटिल्य एकेडमी और गुडरिक चाय से जुड़े मोहन लुधियानी के ठिकानों पर जांच के लिए पहुंची है।

मालूम हो कि अघोषित आय और कर चोरी का पता लगाने के लिए जांच शुरू की गई है। बीते महीने काम्पटिशन कमीशन आफ इंडिया की इंदौर के शराब सिंडिकेट पर कार्रवाई हुई थी। जांच में ठिकानों से मिले दस्तावेजों के आधार पर अलग-अलग जगहों पर टीम भेजी जा रही थी। खंडवा रोड, पिपल्याहाना, बायपास के साथ भंवरकुंआ और पलासिया क्षेत्र के दफ्तरों पर टीम पहुंची है। भोपाल, उज्जैन और ग्वालियर में भी कुछ ठिकाने जांच के दायरे में है। इंदौर इंवेस्टिगेशन विंग के साथ आयकर के भोपाल व अन्य शहरों के अधिकारियों की टीमें भी जांच में लगाई गई हैं।

इंदौर के साथ ही अन्य शहरों में भी जांच चल रही है। उत्तर प्रदेश, बंगाल और गुजरात में भी इन समूहों से जुड़े दफ्तर और ठिकानों पर टीमें भेजी गई है। जानकारी के अनुसार पुलिस मुख्यालय भोपाल से 170 से ज्यादा पुलिसकर्मियों का विशेष बल मुहैया करवाया गया है। विभाग के अधिकारियों ने कार्रवाई को लेकर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया है। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।