विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Video: इंदौर में डॉगी घुमाने पर बवाल, बैंक गार्ड ने छत से की अंधाधुंध फायरिंग; दो लोगों की मौत

By Jagran NewsEdited By: Paras Pandey
Published: Fri, 18 Aug 2023 04:07 AM (IST)Updated: Fri, 18 Aug 2023 09:44 AM (IST)

इंदौर में लगातार दूसरे दिन रात के समय मर्डर की घटना सामने आई है। ताजा मामले में कृष्णबाग में एक ...और पढ़ें

इंदौर में लगातार दूसरे दिन रात के समय मर्डर की घटना सामने आई है। (फइल फोटो)
इंदौर में लगातार दूसरे दिन रात के समय मर्डर की घटना सामने आई है। (फइल फोटो)

इंदौर, जेएनएन। इंदौर में लगातार दूसरे दिन रात के समय मर्डर की घटना सामने आई है। ताजा मामले में कृष्णबाग में एक शख्‍स ने पड़ोसियों पर फायरिंग कर दी। इनके बीच कुत्‍ते को टहलाने को लेकर विवाद हुआ था। आरोपित ने हवा में गोलियां चलाईं, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। साथ ही चार महिलाओं सहित एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। महिला की बंदूक के छर्रे लगने से आंख खराब हो गई है। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लाइसेंसी बंदूक जब्त कर ली है।

बैंक गार्ड ने छत से चलाई गोली

एडिशनल पुलिस उपायुक्त जोन-2 अमरेंद्रसिंह के मुताबिक घटना गुरुवार रात करीब 10.30 बजे बी-सेक्टर की है। आरोपित का नाम राजपाल सिंह राजावत है। वह बैंक आफ बड़ौदा में गार्ड है। उसके पास पालतू श्वान है। रात को उसने श्वान को टहलने के लिए छोड़ा था। वह काट न ले, इस डर से घर के सामने रहने वाले विमल आमेचा ने पत्थर मारकर भगाना चाहा।

गोलीबारी में महिलाएं भी घायल

राजावत को यह बात बुरी लगी और वह घर में टंगी लाइसेंसी बंदूक ले आया। राजावत ने डराने के लिए शुरू में हवा में गोलियां चलाईं। बाद में उसने रहवासियों पर ही फायर कर दिए। हमले में विमल आमेचा, राहुल वर्मा, प्रमोद आमेचा, सीमा, ज्योति, ललित, कमला, मोहित घायल हो गए। सभी को एमवाय अस्पताल भिजवाया लेकिन विमल और राहुल की तो मौत हो गई। बाकी को छर्रे लगे। घायल ज्योति राहुल की पत्नी है। उसकी आंख में छर्रे लगे हैं।

पहले श्वान लड़े, फिर इंसानों में लड़ाई

पुलिस के मुताबिक राजावत और सामने रहने वाले विमल के श्वान में लड़ाई हुई थी। इसी बात पर विमल और राजावत में कहासुनी हो गई। नौबत हाथापाई तक आ पहुंची। राजावत ने अपनी 12 बोर की लाइसेंसी बंदूक से दनादन फायर कर डाले। पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया और बंदूक जब्त की।