MP News: दहेज न लाने पर पति करता रहा अप्राकृतिक कृत्य, बेडरूम विवाद की शिकायत पहुंची थाने
एक युवक ने दहेज के लिए अपनी पत्नी को इस हद तक परेशान और प्रताड़ित किया कि उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य तक करने लगा। पत्नी जब यह बात अपने ससुराल वालों को बताती तो वह उसे यही कहते कि दहेज़ लाओ नहीं तो अब तुम्हारे साथ ऐसा ही होगा।
ग्वालियर, जागरण ऑनलाइन डेस्क । कभी कभी व्यक्ति अपनी हरकतों और पैसे के लोभ में इस कदर गिर जाता है की वह रिश्ते को भी शर्मशार कर देता है। एक युवक ने दहेज के लिए अपनी पत्नी को इस हद तक परेशान और प्रताड़ित किया कि उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य तक करने लगा। पत्नी जब यह बात अपने ससुराल वालों को बताती तो वह उसे यही कहते कि दहेज़ लाओ नहीं तो अब तुम्हारे साथ ऐसा ही होगा। अगर इन सब से बचना है तो जो दहेज के रूप में कहा जा रहा है वह लाना होगा। इतना सब सहने के बावजूद भी एक दिन उसे मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया। यह मामला कंपू क्षेत्र का है, कंपू पुलिस ने इस मामले में अप्राकृतिक कृत्य करने और दहेज के लिए प्रताड़ित करने की धाराओं में एफआइआर दर्ज की है।
शादी के एक महीने बाद हीं प्रताड़ित करने लगा
कंपू थाना प्रभारी के अनुसार कंपू क्षेत्र की रहने वाली महिला की शादी इसी साल 2022 के मई महीने में हुई थी। महिला की शादी के बाद 1 महीने तक तो सब कुछ ठीक चला लेकिन इसके बाद उसके पति और ससुराल वालों ने दहेज की मांग शुरू कर दी। बार-बार कार और रुपये मांगने लगे। जब महिला ने कहा कि उसके पिता ने शादी में दे दिया है, इसलिए अब और पैसे नहीं मांग सकती। महिला के अपने परिवार से और दहेज़ नहीं मांगने पर उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। उसका पति ताे उसे इस हद तक प्रताड़ित करने लगा कि उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य करता था। महिला को इस तरह प्रताड़ना देने लगा, जो उसके लिए असहनीय हो रहा था।
मारपीट कर उसे घर से बाहर निकाला
मालूम हो कि महिला को उसके मायके वालों से बात नहीं करने देते थे। बाद में उसे खाना देना भी बंद कर दिया और एक कमरे में बंद कर दिया। पति की हैवानियत के बारे में महिला ने अपनी सास और अन्य ससुराल वालों को बताया, इस पर पति बोला कि अब तो ऐसे ही प्रताड़ित किया जाएगा, जब तक दहेज नहीं मिल जाएगा तब तक ऐसा ही होगा। कुछ दिन पहले उसकी मारपीट कर उसे घर से बाहर निकाल दी। इसके बाद महिला अपने घर पहुंची और परिवार वालों को पूरी घटना बताई। स्वजन उसे लेकर पुलिस अधिकारियों के पास पहुंचे, फिर कंपू थाना पुलिस ने एफआइआर दर्ज की। पुलिस ने सारी जानकारी के बाद कार्यवाही शुरू कर दी है।