Move to Jagran APP

MP News: सांची में तेज रफ्तार बस का कहर, ट्रैक्टर ट्रॉली को मारी जोरदार टक्कर; दो लोगों की मौत,19 घायल

मध्य प्रदेश के सांची में एक तेज रफ्तार बस ने एक ट्रैक्टर ट्रॉली को जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें दो लोगों की मौत हो गयी और 19 अन्य घायल हो गये हैं। सभी यात्री ट्रैक्टर-ट्रॉली से अशोकनगर में आयोजित करीला मेले में शामिल होने के लिए रवान हुए थे।(साकेंतिक तस्वीर)

By Jagran NewsEdited By: Preeti GuptaPublished: Sun, 12 Mar 2023 02:12 PM (IST)Updated: Sun, 12 Mar 2023 02:12 PM (IST)
सांची में तेज रफ्तार बस का कहर, ट्रैक्टर ट्रॉली को मारी जोरदार टक्कर; दो लोगों की मौत,19 घायल

विदिशा, पीटीआई। मध्य प्रदेश के विदिशा शहर के सांची में भीषण सड़क हादासा हो गया है। वहां एक ट्रैक्टर ट्रॉली और तेज रफ्तार बस में भीषण टक्कर हो गई। वाहनों के टकरा जाने से इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गयी और 19 अन्य घायल हो गये हैं। पुलिस अधिकारी के मुताबिक यह पूरा हादसा विदिशा शहर से करीब आठ किलोमीटर दूर सांची के पास तड़के हुआ है। जहां एक तरफ रंग पंचमी की खुशियां मनाई जा रही तो वहीं यह कुछ लोगों के मातम में बदल गई।

दो लोगों की मौत, 19 घायल

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) वैभव जैन ने कहा कि कम से कम 21 घायल पीड़ितों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया, जिनमें से एक 70 वर्षीय महिला और 25 वर्षीय एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। उन्होंने कहा कि शेष घायलों में से दो की हालत अभी भी गंभीर है। विदिशा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) समीर यादव ने कहा कि सांची में हुई दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई। यह क्षेत्र पड़ोसी रायसेन जिले के अंतर्गत आता है।

करीला मेले में जा रहे थे सवार यात्री

मेडिकल कॉलेज में भर्ती एक घायल ने पूरी आपबीती बताई। उसने बताया कि वे सभी ट्रैक्टर-ट्रॉली से अशोकनगर में आयोजित करीला मेले में शामिल होने के लिए रवान हुए थे। सुबह 4 बजे हमारी ट्रॉली सांची के पास सड़क पर खड़ी थी। इस दौरान पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार बस ने ट्रॉली को टक्कर मार दी। पीड़ित ने बताया कि टक्कर इतने जोर से लगी थी कि ट्रॉली में बैठे लोग घायल हो गए। तो वहीं दो लोगों की जान चली गई।

यह भी पढ़ें- देश की 95 फीसदी से अधिक ग्रामीण आबादी को मिल रहा पीने योग्य पानी: सरकारी रिपोर्ट

मीरा बाई और कल्लू के रूप में हुई मृतकों की पहचान

घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने तुंरत ही इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक के चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। तो वहीं शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना में मरने वाले दो लोगों की पहचान मीरा बाई और कल्लू के रूप में हुई है। पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया जाएगा। तो वहीं उन्होंने यह भी कहा कि अभी इस मामले में आगे की जांच जारी है।

यह भी पढ़ें- Morning Top News 12 March 2023: आतंकवाद को लेकर क्या बोले अमित शाह? पढ़ें प्रमुख खबरें


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.