Move to Jagran APP

Madhya Pradesh News: महू में दो गुटों के बीच हुए विवाद में हैंड ग्रेनेड फेंका, दो की मौत; 15 घायल

Madhya Pradesh News मध्‍य प्रदेश के महू में स्थित बेरछा गांव में दो गुटों के बीच हुए झगड़े में हैंड ग्रेनेड बम फेंकने से दो लोगों की मौत हो गई और 15 लोग घायल हो गए जिनमें से चार की हालत नाजुक बतायी जा रही है।

By Babita KashyapEdited By: Published: Mon, 15 Aug 2022 08:45 AM (IST)Updated: Mon, 15 Aug 2022 08:45 AM (IST)
Madhya Pradesh News: महू में दो गुटों के बीच हुए विवाद में हैंड ग्रेनेड फेंका, दो की मौत; 15 घायल
मध्‍य प्रदेश के महू में दो गुटों के बीच हुए विवाद के चलते बम फेंक दिया

महू, जागरण आनलाइन डेस्‍क। मध्‍य प्रदेश के महू से करीब आठ किलोमीटर की दूरी पर स्थित बेरछा गांव में कौशल परिवार के दो गुटों के बीच हुए विवाद के चलते बम फेंक दिया। जिससे एक 14 वर्षीय किशोर समेत दो की मौत हो गई और 15 लोग घायल हो गए। विवाद देर रात करीब 10 बजे हुआ।

loksabha election banner

कौशल परिवार के दो गुटों के बीच विवाद चल रहा था, वहां अन्य लोग भी जमा हो गए। इसी दौरान एक व्यक्ति ने बम फेंक दिया। मृतक किशोर का नाम वैभव पिता सुनील कौशल है। 15 घायलों में से चार की हालत नाजुक बताई जा रही है।

कुछ घायलों को सेंट्रल इंडिया गवर्नमेंट हॉस्पिटल और कुछ को गेटवे हॉस्पिटल ले जाया गया। घटना में घायल हुए लोगों के नाम कपिल, गौतम, नवीन, भूरुसिंह, महेंद्र, विपिन, गोपाल, विवेक, दिनेश, सुनीता और अन्‍य हैं।

बेरछा गांव सेना की फायरिंग रेंज के करीब

बेरछा गांव सेना की फायरिंग रेंज के करीब है। सूत्रों के मुताबिक फायरिंग रेंज में जो खराब बम पड़े हैं, उन्हें गांव वाले उठा लेते हैं। दरअसल उक्त बमों के अंदर से पीतल निकलता है। ग्रामीण पीतल निकालकर उसे बेचकर कारोबार करते हैं। इसी तरह का एक खराब बम विवाद के दौरान फेंका गया था।

जांच जारी है

पारिवारिक विवाद के चलते एक पक्ष ने बम फेंका है। इसमें 15 लोग घायल हुए हैं और एक बच्चे की मौत हुई है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

-शशिकांत कनकाने, एएसपी

चेम्‍बर की मरम्मत की

देपालपुर। वार्ड क्रमांक 11 की मुख्य सड़क पर गोयल मेडिकल के सामने कई दिन पूर्व नाली कक्ष की जाली टूट गई थी, जिससे आए दिन हादसे होते रहते हैं। कई बार दोपहिया वाहन चालक गिरकर घायल हो चुके हैं। निवासियों ने उक्त समस्या नवनिर्वाचित नगर परिषद अध्यक्ष अनीता महेश पुरी गोस्वामी को बताई तो उन्होंने तत्काल कक्ष की मरम्मत करा दी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.