Move to Jagran APP

Madhya Pradesh Politics: गलत ट्वीट कर फिर घिरे कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह, भाजपा ने कसा तंज

मध्‍य प्रदेश पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) ने छतरपुर में अवैध शराब बिक्री को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा के संसदीय क्षेत्र खजुराहो से जोड़ते हुए ट्वीट किया है जबकि ये स्‍थान खजुराहों संसदीय क्षेत्र में नहीं आता।

By Babita KashyapEdited By: Published: Tue, 26 Apr 2022 07:28 AM (IST)Updated: Tue, 26 Apr 2022 07:28 AM (IST)
Madhya Pradesh Politics: गलत ट्वीट कर फिर घिरे कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह, भाजपा ने कसा तंज
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह एक बार फिर गलत ट्वीट कर भाजपा के निशाने पर आ गए।

भोपाल, जेएनएन। मध्‍य प्रदेश पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह एक बार फिर गलत ट्वीट कर भाजपा के निशाने पर आ गए। दिग्विजय सिंह ने इस बार छतरपुर में अवैध शराब की बिक्री को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा के संसदीय क्षेत्र खजुराहो से जोड़ते हुए ट्वीट किया है, जबकि छतरपुर का यह स्थान खजुराहो संसदीय क्षेत्र में नहीं आता है। इस पर प्रदेश भाजपा मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर ने ट्वीट किया कि दिग्विजय सिंह को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का फोबिया हो गया है।

loksabha election banner

दिग्विजय सिंह ने सोमवार को तीन ट्वीट किए थे जिसमें उन्होंने कहा था कि बजरंग दल के संयोजक का प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के निर्वाचन क्षेत्र के शराब ठेकेदार नितिन बाजपेयी के ढाबों पर अवैध शराब बेचने के मामले में लेन-देन को लेकर लड़ाई झगड़ा हो होता है। बजरंग दल का संयोजक सुरेंद्र शिवहरे शराब ठेकेदारों के कर्मचारियों की पिटाई करता है और सभी को खुलेआम धमकाता है। थाने में तहरीर दी गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। संयोग से उमा भारती भी इसी संसदीय क्षेत्र से सांसद रह चुकी हैं। अब देखना यह है कि बजरंग दल के इस संयोजक और उसके साथियों को गिरफ्तार किया जाता है या नहीं।

इससे पहले भी गलत ट्वीट कर घिर चुके हैं विवादों में

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष को जोड़कर किए गए इस ट्वीट को भाजपा पदाधिकारियों ने झूठा करार दिया। पार्टी के इंटरनेट मीडिया संयोजक अभिषेक शर्मा ने ट्वीट किया कि आलाकमान की डांट के बाद भी पार्टी को झूठ बोलने की आदत नहीं दूर हो रही है। पता नहीं, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष से वो क्यों डरते हैं, जो अपनी लोकसभा के आसपास की घटना को खजुराहो से जोड़कर बदनाम करने की कोशिश करता है। ज्ञात हो कि इससे पहले वह खरगोन के धार्मिक स्थल पर भगवा झंडा फहराने की गलत फोटो ट्वीट कर विवादों में घिर चुके हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.