विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मध्य प्रदेश: रतलाम आ रही मालगाड़ी में कच्चे तेल के वैगन में लगी आग, गोधरा से आ रही थी ट्रेन

Published: Sun, 18 Oct 2026 07:32 AM (IST)

रतलाम रेल मंडल में लगातार तीसरे दिन भी शनिवार को ट्रेन में एक हादसा हो गया। गोधरा से बजरंगगढ़ की ओर कच्चा तेल लेकर आ रही मालगाड़ी के वैगन में रात करीब 8:45 बजे बजरंगगढ़ स्टेशन के समीप आग लग गई। 

रतलाम आ रही मालगाड़ी में कच्चे तेल के वैगन में लगी आग

रतलाम आ रही मालगाड़ी में कच्चे तेल के वैगन में लगी आग

HighLights

  1. घटना की सूचना मिलते ही ट्रेन को रोककर फायर ब्रिगेड बुलवाई गई

  2. बाद में आग बुझने की सूचना मिलने पर एआरटी को वापस बुलवा लिया गया

जेएनएन , रतलाम। रतलाम रेल मंडल में लगातार तीसरे दिन भी शनिवार को ट्रेन में एक हादसा हो गया। गोधरा से बजरंगगढ़ की ओर कच्चा तेल लेकर आ रही मालगाड़ी के वैगन में रात करीब 8:45 बजे बजरंगगढ़ स्टेशन के समीप आग लग गई।

घटना की सूचना मिलते ही ट्रेन को रोककर फायर ब्रिगेड बुलवाई गई। इसके बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है।

घटना की जानकारी रतलाम कंट्रोल को मिलने के बाद तत्काल दुर्घटना राहत ट्रेन (एआरटी) को रवाना किया गया।

हालांकि, बाद में आग बुझने की सूचना मिलने पर एआरटी को वापस बुलवा लिया गया। घटना के चलते रतलाम की ओर आ रही कुछ ट्रेनों को भेरूगढ़ स्टेशन के समीप रोका गया। कुछ देर बाद रेल परिचालन सामान्य हो गया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।