Move to Jagran APP

Kuno National Park: 'मादा चीता गामिनी ने पांच नहीं बल्कि दिए छह बच्चे', केंद्रीय वन मंत्री ने दी खुशखबरी

Kuno National Park मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क से एक खुशखबरी सामने आ रही है। यह खुशी एक सप्ताह के बाद सबके सामने आई है। श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क में मादा चीता गामिनी द्वारा जन्मे शावकों की संख्या पांच नहीं बल्कि छह है। केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव ने एक्स पर सोमवार को फोटो व वीडियो साझा कर इसकी जानकारी दी।

By Jagran News Edited By: Babli Kumari Published: Mon, 18 Mar 2024 07:38 PM (IST)Updated: Mon, 18 Mar 2024 07:38 PM (IST)
Kuno National Park: 'मादा चीता गामिनी ने पांच नहीं बल्कि दिए छह बच्चे', केंद्रीय वन मंत्री ने दी खुशखबरी
चीता गामिनी ने छह बच्चों को दिया जन्म (फोटो- @byadavbjp)

डिजिटल डेस्क, श्योपुर। मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क से एक खुशखबरी सामने आ रही है। यह खुशी एक सप्ताह के बाद सबके सामने आई है। श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क में मादा चीता गामिनी द्वारा जन्मे शावकों की संख्या पांच नहीं बल्कि छह है। केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव ने एक्स पर सोमवार को फोटो व वीडियो साझा कर इसकी  जानकारी दी।

loksabha election banner

इसके साथ ही कूनो में मौजूद अफ्रीकी चीतों से ज्यादा अब देश की धरती पर जन्मे शावक हो गए हैं। शावकों की संख्या 14 हो गई है। इनमें 27 मार्च, 2023 को ज्वाला चीता द्वारा जन्मे शावक की पहली वर्षगांठ कूनो पार्क प्रबंधन मनाएगा। परियोजना के तहत दो चरणों में 20 चीते लाए गए थे, जिनमें से 13 जीवित हैं।

10 मार्च को चीता गामिनी ने शावकों को दिया जन्म 

उल्लेखनीय है कि चीता गामिनी ने 10 मार्च को शावकों को जन्म दिया था। पहले चार शावकों के जन्म लेने की जानकारी सामने आई थी, दूसरे ही दिन एक और शावक दिखा था। जिससे इनकी संख्या पांच मानी जा रही थी, अब एक सप्ताह बाद एक और शावक की पुष्टि हुई है। अब तक कूनो नेशनल पार्क में कुल 27 चीते हो गए हैं। जिनमें 14 शावक और 13 वयस्क हैं। वयस्कों में छह नर व सात मादा चीता हैं।

कूनो में कब-कब जन्मे शावक

• 27 मार्च, 2023 ज्वाला ने चार शावकों को जन्म दिया, जिसमें से 23 मई को एक व 25 मई को दो शावकों की मौत हो गई।

•तीन जनवरी, 2024 आशा ने तीन शावकों को जन्म दिया।- 22 जनवरी, 2024 को ज्वाला ने जन्मे चार शावक।-10 मार्च, 2024 को गामिनी चीता ने जन्मे छह शावक।

यह भी पढ़ें- Anuppur: अनूपपुर में डॉक्‍टर बने भगवान, 8 साल के बच्चे ने खेल-खेल में निगल लिया था सिक्का, ENT की टीम ने ऑपरेशन कर निकाला बाहर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.