विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MP News: सीधी में दबंग के पीछा करने से परेशान छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम, बीच सड़क खुद की गर्दन पर मारे चाकू

Published: Sun, 18 Aug 2024 05:45 AM (IST)Updated: Sun, 18 Aug 2024 07:36 AM (IST)

मध्य प्रदेश के सीधी जिले में कक्षा नौ की छात्रा ने दबंग द्वारा लगातार पीछा कर परेशान करने से तंग ...और पढ़ें

सीधी में दबंग के पीछा करने से परेशान छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम
सीधी में दबंग के पीछा करने से परेशान छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम

HighLights

  1. कई दिनों से स्कूल से लेकर गांव तक पीछा कर रहा था शोहदा
  2. पुलिस ने आरोपित सिराज अहमद को गिरफ्तार कर लिया है

 जेएनएन, सीधी। मध्य प्रदेश के सीधी जिले के सेमरिया कस्बे में शुक्रवार दोपहर करीब ढाई बजे स्कूल से लौट रही कक्षा नौ की छात्रा ने दबंग द्वारा लगातार पीछा कर परेशान करने से तंग आकर बीच बाजार एक दुकान से चाकू उठाकर खुद की गर्दन पर कई वार कर लिए।

इससे वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही गिर गई। स्थानीय लोगों ने छात्रा का पहले स्थानीय अस्पताल में इलाज कराया, जहां से डाक्टरों ने उसे रीवा संजय गांधी मेडिकल कालेज अस्पताल रेफर कर दिया।

पुलिस ने आरोपित सिराज अहमद को किया गिरफ्तार

छात्रा के स्वजन की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपित सिराज अहमद को गिरफ्तार कर लिया है। गंभीर रूप से जख्मी होने के कारण छात्रा का बयान दर्ज नहीं किया जा सका है। पुलिस को स्वजनों ने बताया कि सिराज पिछले कुछ दिनों से छात्रा पीछा कर रहा था। इससे वह बेहद परेशान थी।

घटना का वीडियो भी बहुप्रसारित हो रहा है। बताया जाता है कि आरोपित सिराज स्कूल परिसर के अलावा गांव में भी उसका पीछा करता था।