भोपाल में DRI की बड़ी कार्रवाई, ISBT से नौ किलो मेथामफेटामाइन जब्त
डीआरआई ने भोपाल के अंतरराज्यीय बस स्टैंड पर दिल्ली से आ रहे एक यात्री से 9.1 किलोग्राम मेथामफेटामाइन जब्त की।

भोपाल में 9.1 किलो मेथामफेटामाइन जब्त
HighLights
डीआरआई ने भोपाल में 9.1 किलो मेथामफेटामाइन पकड़ी।
अंतरराज्यीय बस स्टैंड पर यात्री से ड्रग्स जब्त की गई।
ड्रग्स सलवार-सूट के पैकेटों में छिपाकर लाई गई थी।
जागरण न्यूज नेटवर्क, भोपाल। मध्य प्रदेश में नशीले पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई के बीच राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) ने भोपाल में मेथामफेटामाइन ड्रग्स पकड़ी है। यहां अंतरराज्यीय बस स्टैंड (आइएसबीटी) में डीआरआई की टीम ने मंगलवार सुबह दिल्ली से बस में आ रहे एक यात्री को पकड़ा।
उसके पास मौजूद दो मध्यम आकार के ट्रॉली बैग की तलाशी लेने पर सलवार-सूट के पैकेटों में छिपाकर रखे गए प्लास्टिक के 11 पैकेट मिले। इनमें कुल 9.1 किलो मेथामफेटामाइन था।
DRI की बड़ी कार्रवाई
डीआरआई की खुफिया जानकारी के आधार पर यह कार्रवाई की गई। बरामद पदार्थ की जांच एनडीपीएस फील्ड टेस्ट किट से की गई, जिसमें ड्रग्स की पुष्टि हुई।
बता दें कि भोपाल में इससे पहले डीआरआइ ने 14 अक्टूबर को आइएसबीटी पर ही दिल्ली से बेंगलुरु जा रही बस में सवार एक महिला से 2.6 किलोग्राम एम्फेटामाइन जब्त की थी।
इससे पहले सितंबर में डीआरआई ने भोपाल जंक्शन और रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर दो अलग-अलग कार्रवाई में 4.3 किलोग्राम एम्फेटामाइन जब्त की थी। इन मामलों में एक भारतीय पुरुष और एक नाइजीरियाई महिला को गिरफ्तार किया गया था।
यह भी पढ़ें- मध्य प्रदेश के इस थाने में होती है 9 सिर वाले रावण की पूजा, पुलिस करती है दिन-रात रखवाली
