यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 05, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
VIDEO Bharat Jodo Yatra: दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह के दिखे अनोखे रंग, जमकर की बल्लेबाजी; वायरल हुआ वीडियो
Digvijay Singh Viral Video दिग्गज नेता और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) ने भारत जोड़ो यात्रा (bharat ...और पढ़ें

भोपाल, जागरण आनलाइन डेस्क। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस के दिग्गज नेता और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह कुछ अलग ही रंग देखने को मिल रहे हैं। कुछ दिन पहले दिग्विजय सिंह लोक-कलाकारों के साथ नाचते नजर आए थे और अब विशेषज्ञ खिलाड़ी की तरह क्रिकेट खेलते नजर आ रहे हैं।
इंटरनेट पर भी उनका ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में दिग्विजय दौड़ते और गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं। उनके पुत्र जयवर्धन सिंह ने इसे री-ट्वीट करे हुए कैप्शन में लिखा है, भारत जोड़ो यात्रा के कैंप में छुट्टी के दिन ऐसा होता है।
दिग्विजय की फिटनेस की हुई तारीफ
वीडियो में दिग्विजय भी बल्ला पकड़कर हुक शॉट खेलते हुए सामने से आती हुई गेंद को बाउंड्री के पार भेजते नजर आ रहे हैं। उनके बेटे जयवर्धन इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखते हैं कि उनका हुक शॉट भी ठीक है। बता दें कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा इस समय तेलंगाना से गुजर रही है और ये वीडियो शुक्रवार सुबह का है, जब छुट्टी के दिन ये लोग आराम कर रहे थे। वीडियो को देखने के बाद जहां कई लोग 75 वर्षीय दिग्विजय की फिटनेस की तारीफ कर रहे हैं, वहीं चुटकियां भी ली जा रही है।
इनका hook shot भी ठीक ठाक है 😀@brajeshabpnews @digvijaya_28 @anshultrivedi47 @bharatjodo https://t.co/JXk7FT3vOF pic.twitter.com/QVU2T1yIrf
— Jaivardhan Singh (@JVSinghINC) November 4, 2022
75 साल की उम्र में भी सुर्खियों में रहते हैं दिग्विजय सिंह
अपनी फिटनेस और सक्रियता को लेकर दिग्विजय सिंह 75 साल की उम्र में भी सुर्खियों में रहते हैं। बता दें कि पांच साल पहले उन्होंने तीन हजार किलोमीटर से अधिक लंबी नर्मदा परिक्रमा की थी, जिसे उन्होंने पैदल चलकर पार किया था।
इसके अलावा भी वह कई मौकों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ-साथ मौजूदा सरकार की नीतियों के विरोध में मोर्चे पर खड़े नजर आते हैं। दिग्विजय सिंह के बारे में ऐसा बोला जाता है कि उन्हें क्रिकेट का बहुत शौक है और उन्होंने अपने कालेज के दिनों में काफी क्रिकेट खेला है।
यह भी पढ़ें -
MP Road Accident: मध्य प्रदेश के निवाड़ी में पेड़ से टकरायी कार, तीन लोगों की मौत; एक घायल
