यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'आप उम्मीद नहीं कर सकते...', कमलनाथ के कांग्रेस छोड़ने की अटकलों के बीच दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान
Digvijay Singh on Kamalnath कमलनाथ के भाजपा में शामिल होने के सवाल पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि कल रात ...और पढ़ें

एजेंसी, भोपाल। Digvijay Singh on Kamalnath कांग्रेस नेता कमलनाथ के भाजपा में शामिल होने की अटकलें लग रही हैं। इस बीच कमलनाथ के भाजपा में शामिल होने के सवाल पर दिग्विजय सिंह का जवाब आया है। उन्होंने कहा कि कल रात मेरी कमलनाथ से बातचीत हुई है। वह छिंदवाड़ा में हैं और वह ऐसे व्यक्ति हैं जिन्होंने अपना राजनीतिक करियर नेहरू-गांधी परिवार के साथ शुरू किया था।
दिग्विजय सिंह ने आगे कहा कि आप उस व्यक्ति से सोनिया गांधी और इंदिरा गांधी के परिवारों को छोड़ने की उम्मीद नहीं कर सकते, जो दोनों परिवारों के साथ शुरू से रहा हो।
#WATCH | On being asked if Kamal Nath will join BJP, Congress leader Digvijaya Singh says "...I had a conversation with Kamal Nath ji last night. He is in Chhindwara. He is the person who started his political career with the Nehru-Gandhi family...You cannot expect that person to… pic.twitter.com/Xz0Fn925nw
— ANI (@ANI) February 17, 2024
भाजपा नेता ने दिए संकेत
हाल ही में मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कमलनाथ को लेकर बड़ा बयान दिया था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का जो नेता पार्टी में परेशान है, वो भाजपा में आ सकता है। उन्होंने कहा कि अगर कमलनाथ के भी दिल में दर्द हो तो उनका भी स्वागत है।
वीडी शर्मा ने कहा कि कई कांग्रेस नेता उनके आलाकमान के राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में न जाने से नाराज हैं और पार्टी में परेशान हैं। इससे पहले कांग्रेस को बड़ा झटका देते हुए, पूर्व विधायक दिनेश अहिरवार और विदिशा से कांग्रेस जिला अध्यक्ष राकेश कटारे 12 फरवरी को भाजपा में शामिल हो गए थे।