विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 12, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MP: मल्‍लिकार्जुन ने चुनाव में अपने लिए मांगा समर्थन,कहा- मेरे ज्यादा उम्र होने का काम पर नहीं पड़ेगा कोई फर्क

By Jagran NewsEdited By: PRITI JHA
Published: Wed, 12 Oct 2022 04:41 PM (IST)Updated: Wed, 12 Oct 2022 05:33 PM (IST)

Congress president candidate राहुल गांधी और सोनिया गांधी का जिक्र करते हुए मल्‍लिकार्जुन ने कहा कि इनके अध्यक्ष रहते हुए ...और पढ़ें

MP: मल्‍लिकार्जुन ने चुनाव में अपने लिए मांगा समर्थन,कहा- मेरे ज्यादा उम्र होने का काम पर नहीं पड़ेगा कोई फर्क
MP: मल्‍लिकार्जुन ने चुनाव में अपने लिए मांगा समर्थन,कहा- मेरे ज्यादा उम्र होने का काम पर नहीं पड़ेगा कोई फर्क

भोपाल, ऑनलाइन जागरण।  अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद के दावेदार मल्‍लिकार्जुन खड़गे बुधवार को भोपाल दौरे पर आए। इस दौरान उन्‍होंने कहा कि कि भले ही मेरी उम्र ज्यादा है, इससे क्या फर्क पड़ता है। यह तो समर्पण का चुनाव है। उन्होंने कहा कि अध्यक्ष बनने के बाद भी सारे निर्णय वरिष्ठजन की सहमति से ही लिए जाएंगे।

चुनाव में अपने लिए मांगा समर्थन

मालूम हो कि वह बुधवार को दोपहर करीब 12 बजे विमान से भोपाल पहुंचे। इस अवसर पर उन्‍होंने मीडियाकर्मियों से भी चर्चा की। यहां उन्‍होंने पार्टी के प्रदेश कार्यालय में पहुंचकर सभी नेताओं और निर्वाचित प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधियों मुलाकात की और चुनाव में अपने लिए समर्थन मांगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने मुझ पर बहुत विश्वास किया है।आज, मैं आपका समर्थन चाहता हूं क्योंकि मैं पार्टी अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ रहा हूं। आपके भरोसे के साथ मैं अपनी पूरी क्षमता से पार्टी की सेवा करता रहूंगा।

पार्टी ने बहुत अच्छा काम किया है

जानकारी के अनुसार राहुल गांधी और सोनिया गांधी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इनके अध्यक्ष रहते हुए पार्टी ने बहुत हीं अच्छा काम किया है। कई राज्यों में सरकार बनी। दो बार केंद्र में सरकार बनी है। आंतरिक लोकतंत्र के तहत कार्यकर्ताओं के कहने पर वह चुनाव मैदान में आए हैं।

17 अक्टूबर को होगा मतदान

गौरतलब है कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए 17 अक्टूबर को मतदान होगा। इसमें प्रदेश कांग्रेस के 502 प्रतिनिधि भी अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। इनमें 15 मनोनीत सदस्य हैं। इसके अलावा 487 प्रतिनिधि वोट डालेंगे। इनमें कांग्रेस के 95 विधायक भी शामिल हैं।

उन्होंने इस दौरान कहा कि इतने सालों में मैंने जो काम किया है, वह आप पता कर लें। इसके बाद मुझे कुछ बोलने की जरूरत नहीं पड़ेगी। उन्होंने दूसरे प्रत्याशी शशि थरूर के बारे में कहा कि यह कार्यकर्ताओं की इच्छा से तय होता है कि कौन चुनाव लड़ेगा।