विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सीएम मोहन यादव ने शहीद थाना प्रभारी दिलीप पुरी के परिवार को दिया हर संभव सहयोग का आश्वासन

Published: Mon, 02 Nov 2026 03:39 PM (IST)

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देवास के खातेगांव में कर्तव्य के दौरान शहीद हुए थाना प्रभारी दिलीप पुरी के निधन ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. मुख्यमंत्री ने थाना प्रभारी दिलीप पुरी के असामयिक निधन पर दुख जताया।

  2. परिवार को एक करोड़ रुपये, पत्नी को सब-इंस्पेक्टर पद मिलेगा।

  3. घटना की विस्तृत जांच के लिए विशेष पुलिस महानिदेशक रवाना।

डिजिटल टीम, भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देवास जिले के खातेगांव में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना में कर्तव्य निर्वहन करते हुए थाना प्रभारी दिलीप पुरी के असामयिक निधन पर गहन दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शोकाकुल परिजन के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की। उन्होंने दिवंगत थाना प्रभारी पुरी को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि इस कठिन समय में राज्य सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने घटना की विस्तृत जांच के लिए विशेष पुलिस महानिदेशक उपेंद्र जैन को तत्काल घटनास्थल पर रवाना किया है। उन्होंने इस मामले में निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई के निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि वीर बलिदानी पुरी की धर्मपत्नी को सब इंस्पेक्टर के पद पर अनुकंपा नियुक्ति और परिवार को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

WhatsApp Image 2026-11-02 at 14.22.56

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से दिवंगत को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए प्रार्थना की है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।