यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
VIDEO: मुख्यमंत्री शिवराज ने अपनी पत्नी साधना संग भगवान गणेश को किया विदा, बोले- हर वर्ष आते रहेंगे बप्पा
गणपति बप्पा मोरया मंगल मूर्ति मोरया के जयकारों के साथ भगवान गणेश का विसर्जन हो गया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ...और पढ़ें

HighLights
- अनंत चतुर्दशी पर गणेशभक्तों ने किया बप्पा का विसर्जन
- बप्पा कहीं जाते नहीं हैं, वह हमेशा हमारे साथ रहते हैं: मुख्यमंत्री
भोपाल, ऑनलाइन डेस्क। 'गणपति बप्पा मोरया, मंगल मूर्ति मोरया' के जयकारों के साथ भगवान गणेश का विसर्जन हो गया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपनी पत्नी साधना सिंह के संग बप्पा की मूर्ति को इस विश्वास के साथ विसर्जित किया कि अगले साल गणपति बप्पा फिर आएंगे।
भगवान गणेश की विदाई
बता दें कि दस दिवसीय गणेश महोत्सव का अनंत चतुर्दशी के दिन समापन हो गया। ढोल-नगाड़ों के साथ भक्तों ने गणपति बप्प को विदाई दी। लंबी-लंबी कतारों के बीच लोगों ने भगवान गणपति का दर्शन और आशीर्वाद लिया। माना जाता है कि स्वयं भगवान गणेश अपनी मां देवी पार्वती के साथ इस भूलोक में आते हैं और लोगों पर अपनी कृपा बरसाते हैं।

मुख्यमंत्री शिवराज ने गुरुवार को राजधानी के प्रेमपुरा घाट में पूजा-अर्चना कर गणपति बप्पा की मूर्ति को विसर्जित किया। इससे पहले मुख्यमंत्री की पत्नी साधना सिंह, बेटे कार्तिकेय सिंह सहित अन्य लोग सीएम आवास से लेकर प्रेमपुरा घाट तक ढोल-नगाड़ो के साथ पहुंचे।
त्योहार की खुशी सबके जीवन को आनंद से भर दे। pic.twitter.com/zbb9Kju4vt
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) September 28, 2023
'हर वर्ष आते रहेंगे गणपति बप्पा'
मुख्यमंत्री शिवराज ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' (पूर्व में ट्विटर) पर गणेश विसर्जन की एक वीडियो पोस्ट किया। उन्होंने कहा,
गणपति बप्पा आज विदा हो गए हैं। परिवार के सदस्य के रूप में 11 दिनों तक बप्पा हमारे साथ रहे। बप्पा की विदाई से हृदय भावुक है, पर बप्पा कहीं जाते नहीं हैं, वह हमेशा हमारे साथ रहते हैं और आशीर्वाद देते हैं। गणेश जी महाराज हर वर्ष आते रहेंगे और अपने साथ खुशियां, उत्साह और उल्लास लाते रहेंगे। गणपति बप्पा मोरिया।
