यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
MP: 'ओरछा में एक नये सूर्य का उदय हो रहा', CM शिवराज ने श्री रामराजा लोक का भूमिपूजन कर रखी आधारशिला
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj) सोमवार को ओरछा पहुंचे। यहां उन्होंने रामराजा लोक निर्माण का पूरे ...और पढ़ें

HighLights
- मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सोमवार सुबह ओरछा पहुंचे
- रामराजा लोक निर्माण का पूरे विधि विधान से भूमिपूजन कर आधारशिला रखी
- 176 करोड़ के लागत से तैयार होगा रामराजा लोक
निवाड़ी (मध्य प्रदेश), नई दुनिया/जागरण डेस्क। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सोमवार सुबह ओरछा पहुंचे। श्री रामराजा सरकार मंदिर परिसर में उन्होंने रामराजा लोक निर्माण का पूरे विधि विधान से भूमिपूजन कर आधारशिला रखी।
इस दौरान शिवराज सिंह चौहान के अलावा प्रदेश सरकार के मंत्री, स्थानीय विधायक, कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे। सीएम शिवराज ने ओरछा जिला निवाड़ी में रामराजा के दर्शन भी किए और मंदिर परिसर में बनने वाले रामराजा लोक निर्माण के लिए हवन भी किया।
.jpg)
इतने करोड़ के लागत से तैयार होगा रामराजा लोक
जानकारी के लिए बता दें कि बुंदेलखंड की अयोध्या ओरछा में भव्य रामराजा लोक तैयार किया जा रहा है। रामराजा लोक को 176 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया जा रहा है। इसके निर्माण की घोषणा करीब 4 महीने पहले ही कर दी गई थी। ओरछा में श्रीराम राजा लोक का निर्माण तीन चरणों में होगा। इसके लिए लगभग 15 एकड़ भूमि की आवश्यकता होगी। पहले चरण में 176 करोड़ की लागत से राम राजा लोक के प्रथम चरण का काम पूरा होगा।
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा ओरछा, जिला निवाड़ी में "श्री रामराजा लोक का भूमिपूजन" एवं जल जीवन मिशन परियोजना का लोकार्पण https://t.co/Rukl0F2Igs
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) September 4, 2023
इस अवसर पर क्या बोले मुख्यमंत्री?
इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, 'श्री राम जी की कृपा से ओरछा में एक नये सूर्य का उदय हो रहा है, उन्हीं की कृपा से अब यहां अद्भुत "रामराजा लोक" बन रहा है। रामराजा के चरणों में बारंबार प्रणाम और उनसे एक ही प्रार्थना है कि प्रदेश में शीघ्र वर्षा हो एवं सबके संकट दूर हो जाएं।'

मुख्यमंत्री ने ओरछा में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, 'आज श्रीराम राजा लोक के शिलान्यास के दिन मैं आनंद और उत्साह से भरा हूं। एक अद्भुत लोक बन रहा है।12 एकड़ में श्रीराम राजा लोक बनेगा। भव्य प्रवेश द्वार होगा। भगवान राम की बाल लीलाओं का चित्रण किया जाएगा।'
