मुख्यमंत्री शिवराज सिंह पहुंचे सतना, दो दिन रहेंगे
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान दो दिवसीय दौरे पर सतना पहुंच गए हैं।
By Mohit TanwarEdited By: Published: Wed, 06 Jan 2016 01:54 PM (IST)Updated: Wed, 06 Jan 2016 02:02 PM (IST)
सतना। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान दो दिवसीय दौरे पर सतना पहुंच गए हैं। श्री सिंह का सतना हवाई पट्टी पर सांसद गणेश सिंह, विधायक शंकरलाल तिवारी, नारायण त्रिपाठी ने स्वागत किया। इसके बाद श्री सिंह सड़क मार्ग से मैहर रवाना हो गए।
मुख्यमंत्री श्री सिंह मैहर विधानसभा के कांसा, कसवाहा, जरियारी, मोहदहा, धरमपुरा सहित अन्य गांव का दौरा करेंगे। विदित हो कि मैहर में विधानसभा चुनाव की घोषणा कभी भी हो सकती है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें