Move to Jagran APP

सीएम शिवराज ने की घोषणा, कूनों नदी पर छह डेम बनाने के लिए होगा सर्वे, बड़ोदा में खोला जाएगा कालेज

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि इस रंगपंचमी पर आशाओं का अकांक्षाओं का माहौल है। इस 12 मार्च को शिवराजजी प्रगति व विकास का भंडार लेकर आए है। इससे भाग्य बदलेगा। भविष्य के विकास की प्रणाली विकसित हो रही है।

By Jagran NewsEdited By: Ashisha Singh RajputPublished: Sun, 12 Mar 2023 04:50 PM (IST)Updated: Sun, 12 Mar 2023 04:50 PM (IST)
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि रंगपंचमी पर श्योपुर में विकास का रंग बरस रहा है।

ग्वालियर, जेएनएन। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने रविवार को बड़ी घोषणा की। उन्होंने श्योपुर में कूनो नदी पर छह जगहों पर डेम बनाने के लिए सर्वे कराने व बड़ोदा में कालेज खोले जाने का ऐलान किया। सिंचाई योजना को माधवराव सिंधिया वृहद सिंचाई योजना का नाम भी दिया है। शिवराज सिंह चौहान रविवार को मेडीकल कालेज व मूंझरी डेम की योजना का शिलान्यास करने के लिए आए थे। उनके साथ केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, ज्योतिरादित्य सिंधिया, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा सहित शासन के मंत्री मौजूद थे।

श्योपुर में बरस रहा है विकास का रंग

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि रंगपंचमी पर श्योपुर में विकास का रंग बरस रहा है। यह सब भाजपा सरकार के कारण बरस रहा है। जितने विकास के काम भाजपा सरकार ने किए हैं। उतने कांग्रेस ने किए हैं क्या। विकास के कार्य लगातार श्योपुर में चलेंगे। श्योपुर जैसे जिलों के लिए विकास के लिए पैसों की कमी नहीं आने दी जाएगी। श्योपुर में आय बढ़े। इसके लिए कई योजनाओं पर काम हो रहा है।

उन्होने कहा कि शिक्षक जैसी भर्ती 50 फीसदी बेटीयों की होगी। पुलिस में 30 फीसदी भर्ती होगी। जिनको पीना है वे घर लेकर जाएं। बहनों से कहूंगा कि वे अपना लठ तैयार रखना है। आठ हजारकरोड़ रुपए मकानों के लिए बजट में रखे हैं। बच्चों को रोजगार मिले। 24 हजार भर्ती निकाली है। 1 लाख को मख्यमंत्री उद्यम योजना में मदद दी जाएगी। सीखने के लिए बच्चों को भेजा जाएगा और 1 लाख रुपए और दिए जाएंगे।

विकास की जितनी रोशनी आनी चाहिए थी, नहीं आई: तोमर

केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि हमारा श्योपुर जिला दूरस्थ जिला है। यहां विकास की जितनी रोशनी आनी चाहिए थी। नहीं आई। शिवराज सिंह के मुख्यमंत्री बनने के बाद हर क्षेत्र में विकास किया है। श्योपुर को एक बाद एक तोहफे मिले हैं। विकास के क्षेत्र में अग्रणी जिला बना है। कौन सोच सकता था कि श्योपुर जैसे जिले में मेडिकल कालेज बन सकता है।

मोदी व शिवराज की असीम कृपा: केंद्रीय मंत्री

केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि मोदी व शिवराज की असीम कृपा से 258 करोड़ की लागत के मेडिकल कालेज का शिलान्यास किया जा रहा है। यहां हमेशा डॉक्टरों की कमी की बात की जाती थी। लेकिन अब डॉक्टर की कमी को मेडिकल कालेज पूरा करेगा। मेडिकल कालेज पूरे देश को डॉक्टर सप्लाई करने का काम करेगा।

केंद्रीय मंत्री ने का कहा कि मूंझरी डेम बनेगा तो सिंचाई के क्षेत्र में परिवर्तन आएगा। प्रयास किया, उतार चढ़ाव आए। लेकिन शिवराज सिंह चौहान ने मूंझरी डेम को मंजूरी दी और शिलान्यास होने जा रहा है। माइक्रो एरीगेशन असंभव जैसा काम था। धरना पूरा उठा दोगे तो ईमानदारी से प्रयास करूंगा। मुख्यमंत्री को धन्यवाद दूंगा कि उन्होंने इसे मंजूरी दी और आज लोकार्पण किया जा रहा है।

भाजपा सरकार ने किया विकास : वीडी शर्मा

वीडी शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के समय यहां हालात खराब थे। 15 महीने की कांग्रेस की सरकार ने भी विकास के लिए काम नहीं किया था। आज हमें गर्व होता है कि भाजपा सरकार ने विकास किया है। मोदी जी ने यहां आकर दुनिया के पटल पर ले गए हैं। कूनो में चीते छोड़ा है टूरिज्म में बढ़ावा दिया हैं। पिछले पंद्रह महीने की सरकार में छल, लोभ के काम हुआ। वीडी शर्मा ने सिंधिया का बचाव किया। कांग्रेस के पास मुद्दा नहीं है इसलिए वे ऐसे मुद्दे उठाते हैं।

जमाना बदलता है तो क्षेत्र की जरूरत बदलती हैं: सिंधिया

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि इस रंगपंचमी पर आशाओं का, अकांक्षाओं का माहौल है। इस 12 मार्च को शिवराजजी प्रगति व विकास का भंडार लेकर आए है। इससे भाग्य बदलेगा। भविष्य के विकास की प्रणाली विकसित हो रही है। सिंधिया परिवार का संकल्प भी श्योपुर का विकास रहता था। माधवराव महाराज ने श्योपुर में 1938 मे स्थापित किया था। ग्वालियर स्टेट के जमाने में ग्वालियर से शिवपुरी व भिण्ड व श्योपुर में नेरोगेज ट्रेन चलाई गई थी।

जमाना बदलता है तो क्षेत्र की जरूरत बदलती हैं। इस नेरोगेज ट्रेन को ब्राडगेज में बदलेंगे। सिंधिया ने कहा कि आवदा बांध माधवमहाराज के समय में स्थापित हुई थी। आज उस श्रंखला को आगे ले जा रहा है तो वे प्रदेश के मुख्यमंत्री ले जा रहे हैं। शिवराजजी आएं तो विकास की गाथा लाए हैं। आज जो योजना की शिलान्यास हो रही है। एक ही दिन में मेडिकल कालेज का शिलान्यास हाे रहा है। चंबल माइक्रो एरीगेशन योजना व बांध का शुभारंभ हो रहा है।


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.