विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कमलनाथ का किला भेदने की मन्नत पूरी... छिंदवाड़ा के नए सांसद बंटी साहू की पत्नी ने बालाजी को अर्पित किए अपने बाल

Published: Sun, 14 Jul 2024 11:46 AM (IST)

छिंदवाड़ा से लोकसभा चुनाव जीतने के बाद शालिनी साहू पिछले दिनों अपने परिजनों के साथ बालाजी पहुंची और भगवान को ...और पढ़ें

शालिनी ने जामसांवली हनुमान मंदिर तक पैदल यात्रा भी की थी।
शालिनी ने जामसांवली हनुमान मंदिर तक पैदल यात्रा भी की थी।

HighLights

  1. शालिनी ने जामसांवली हनुमान मंदिर तक पैदल यात्रा की
  2. भगवान वेकेंटश्वर बालाजी को अपने बाल अर्पित करने की मन्नत
  3. पति के लिए शालिनी ने घर-घर जाकर वोट मांगे थे

जेएनएन, छिंदवाड़ा। विवेक बंटी साहू ने छिंदवाड़ा में कांग्रेस के दिग्गज नेता कमलनाथ का किला ध्वस्त करके सांसदी हासिल की है। उन्होंने कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ को हराया है। छिंदवाड़ा जीतने के बाद सांसद विवेक बंटी की पत्नी ने पति की जीत पर अपने बाल बालाजी में अर्पित किए हैं।

दरअसल, लोकसभा चुनावों में कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा को जीतने के लिए बीजेपी बंटी की पत्नी शालिनी साहू ने बालाजी से मनोकामना की थी। उन्होंने मनोकामना मानी थी कि अगर उनके पति विवेक बंटी साहू जीत जाते हैं तो वह भगवान वेकेंटश्वर बालाजी को अपने बाल अर्पित करेंगी।

शालिनी ने जामसांवली हनुमान मंदिर तक पैदल यात्रा की

छिंदवाड़ा से लोकसभा चुनाव जीतने के बाद शालिनी साहू पिछले दिनों अपने परिजनों के साथ बालाजी पहुंची और भगवान को अपने बाल अर्पित किए। इसके अलावा पति की जीत की कामना करते हुए शालिनी ने छिंदवाड़ा से जामसांवली हनुमान मंदिर तक पैदल यात्रा की भी थी।

पति के लिए शालिनी ने घर-घर जाकर वोट मांगे थे

चुनाव के दौरान शालिनी ने घर-घर वोट मांगने से लेकर महिलाओं के दल के साथ गांव में जाकर पति के लिए प्रचार किया था। बीजेपी नेता विवेक बंटी साहू ने छिंदवाड़ा में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का किला भेदा है और नकुलनाथ को एक लाख से अधिक वोटों से हरा कर जीत हासिल की है। छिंदवाड़ा के अभेद्य किले को भेदने के लिए बीजेपी कई दशकों से संघर्ष कर थी।

ये भी पढ़ें: Amit Shah: अमित शाह इंदौर से पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस का करेंगे शुभारंभ, सीएम मोहन यादव भी कार्यक्रम में होंगे शामिल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।