विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Indore News: असंतुलित होकर खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, 3 की मौत, 20 घायल

By Jagran NewsEdited By: Shalini Kumari
Published: Sun, 15 Jan 2023 12:53 PM (IST)

इंदौर के खरगोन जिले में एक बस असंतुलित होकर खाई में गिर गई जिसके बाद भीषण हादसा हो गया। बताया ...और पढ़ें

खरगोन में बस पलटने से भीषण हादसा हो गया।
खरगोन में बस पलटने से भीषण हादसा हो गया।

खरगोन, ऑनलाइन डेस्क। मध्य प्रदेश के खरगोन में एक बड़ा हादसा हो गया। दरअसल, इंदौर से बड़वाह जा रही यात्री बस हादसे का श‍िकार हो गई। इस दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 अन्‍य यात्री घायल बताए जा रहे हैं। सभी घायलों को पास के बड़वाह के अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि, अब तक इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है कि ये हादसा किस कारण से हुआ है।

स्थानीय लोगों ने यात्रियों को बाहर निकाला

मिली जानकारी के मुताबिक, हादसे के तुरंत बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। सभी घायलों के बीच चीख पुकार मचने लगी थी। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को इस बात की जानकारी दी। इसके बाद खुद ही मोर्चा संभालते हुए लोगों को क्षतिग्रस्‍त बस से निकाला। जानकारी के अनुसार इंदौर से खंडवा जा रही बस रविवार सुबह करीब 11 बजे ग्राम बाघफल के पास असंतुलित होकर पलट गई। इस बस में करीब 35 से अधिक यात्री सवार थे।

खाई में गिरी बस को क्रेन से निकाला

खाई में गिरी बस को क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया। बड़वाह पुलिस मामले की जांच में जुटी है। आए दिन इस सड़क की खराब हालत के कारण हादसे होते रहते हैं। सभी यात्रियों को यहां पर परेशानी का सामना करना पड़ता है। 

यह भी पढ़ें: MP Crime News: युवती का अश्लील वीडियो किया सोशल मीडिया पर वायरल, कांग्रेस विधायक के बेटे पर लगा आरोप

China Manjha: प्रतिबंध के बावजूद धड़ल्‍ले से बिक रहा चाइनीज मांझा, 3 लोग हुए हादसे का शिकार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।