विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मध्य प्रदेश: सराफा दुकान से 45 लाख के गहने उड़ाने वाली 3 शातिर महिलाओं का सुराग नहीं, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

Published: Fri, 30 Oct 2026 10:12 PM (IST)Updated: Fri, 30 Oct 2026 10:20 PM (IST)

बुरहानपुर में एक सराफा दुकान से 45 लाख रुपये के आभूषण चुराने वाली तीन महिलाओं का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है।

बुरहानपुर में 45 लाख के गहने चुराने वाली महिलाओं का सुराग नहीं

बुरहानपुर में 45 लाख के गहने चुराने वाली महिलाओं का सुराग नहीं

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, भोपाल। बुरहानपुर के फव्वारा चौक स्थित लक्ष्मण किशोर जुगल किशोर सराफा दुकान से 45 लाख के आभूषण चोरी करने वाली तीन महिलाओं का पुलिस को अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

आभूषण देखने के बहाने दुकान में पहुंचीं इन महिलाओं ने सराफा कारोबारी अनिल अग्रवाल का ध्यान भटका कर पलक झपकते ही आभूषणों का बॉक्स साड़ी में छिपा लिया और कुछ देर बार फरार हो गईं। चोरी की यह वारदात सोमवार शाम हुई थी।

सीसीटीवी कैमरों ने खोला राज

महिलाओं के जाने के बाद जब व्यापारी को एक बॉक्स कम नजर आया तो उसने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखे। इससे ठग महिलाओं का राज खुला। दुकान से जो बॉक्स चोरी हुआ है उसमें 281.230 ग्राम सोने के आभूषण थे। सीएसपी विनोद सिंह कुशवाह का कहना है कि शहर के और सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

बाहर बाइक पर खड़े थे साथी

सराफा व्यापारी ने दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखे तो पता चला कि ठग महिलाओं के दो साथी बाइकों पर बाहर दुकान से कुछ दूरी पर खड़े थे। दुकान से निकलने के बाद तीनों महिलाएं अपने दोनों साथियों के साथ बाइक पर बैठीं और फरार हो गईं।

ये शातिर महिलाएं किसी गिरोह की सदस्य हैं

पता चला है कि ये शातिर महिलाएं किसी गिरोह की सदस्य हैं। सूत्रों के अनुसार उन्होंने शहर की अन्य सराफा दुकानों के साथ ही खंडवा की दुकानों में भी पहुंचीं थीं, लेकिन वहां वे चोरी नहीं कर सकीं। पुलिस का कहना है कि गिरोह और इन ठग महिलाओं का पता लगाने के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस ने दावा किया है कि शीघ्र ही ठग गिरोह को दबोच लिया जाएगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।