विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मध्य प्रदेश: कूनो नेशनल पार्क में बोत्सवाना की मादा चीता ने चार शावकों को दिया जन्म

Published: Fri, 20 Nov 2026 08:53 PM (GMT+05:30)

बोत्सवाना से लाई गई मादा चीता केएमओजे-3 ने कूनो नेशनल पार्क में चार शावकों को जन्म दिया है, जिससे भारत में चीतों की कुल संख्या 62 हो गई है।

(AI से बनाई गई सांकेतिक तस्वीर)

(AI से बनाई गई सांकेतिक तस्वीर)

HighLights

  1. बोत्सवाना की मादा चीता केएमओजे-3 ने चार शावक जन्में।

  2. कूनो नेशनल पार्क में प्राकृतिक परिस्थितियों में हुआ शावकों का जन्म।

  3. भारत में चीतों की कुल संख्या अब 62 हुई।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। चीता पुनर्वास परियोजना में एक बार फिर अच्छी खबर मिली है। बोत्सवाना से भारत लाई गई ढाई वर्ष की मादा चीता केएमओजी-3 ने चार शावकों को जन्म दिया है। कूनो नेशनल पार्क के खुले जंगल में प्राकृतिक परिस्थितियों में इन शावकों का जन्म हुआ।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एक्स पर पोस्ट करके शुक्रवार को यह जानकारी दी। इसी के साथ भारत में चीतों की कुल संख्या 62 हो गई है। इनमें 43 चीते ऐसे हैं, जिनका जन्म भारत की धरती पर हुआ है।

56 चीते कूनो में, चार चीते गांधीसागर अभयारण्य और दो चीते नौरादेही अभयारण्य में हैं। शावकों को जन्म देने वाली मादा चीता पिछले चार दिनों से एनएच-552 पर गोरस-श्यामपुर के बीच सिरोनी वन रेंज के जंगल में है। उसने शिकार भी किया है।

चीता ट्रैकिंग टीम लगातार उसकी निगरानी कर रही है। डॉ. मोहन यादव ने एक्स पर लिखा कि चार वर्ष पूर्व शुरू हुआ चीता पुनर्वास कार्यक्रम उल्लेखनीय उदाहरण बना है। यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत में वन्य जीव संरक्षण के संकल्प की बड़ी सफलता है। मध्य प्रदेश के लिए यह विशेष गर्व का विषय है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।