विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 17, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तलवार से वार कर एक महिला के काटे गए दोनों हाथ, डाक्टरों ने 9 घंटे आपरेशन कर के महिला के कटे हाथ जोड़े

By Priti JhaEdited By:
Published: Wed, 17 Nov 2021 10:23 AM (IST)Updated: Wed, 17 Nov 2021 12:52 PM (IST)

डॉ ने बताया कि तलवार के प्रहार से महिला को कलाई में रक्त पहुंचाने वाली नसों को बहुत नुकसान पहुंचा ...और पढ़ें

तलवार से महिला के काटे गए दोनों हाथ, डाक्टरों ने 9 घंटे आपरेशन कर के महिला के हाथ जोड़े
तलवार से महिला के काटे गए दोनों हाथ, डाक्टरों ने 9 घंटे आपरेशन कर के महिला के हाथ जोड़े

भोपाल, जेएनएन । मध्यप्रदेश में विदिशा के बालाजी मंदिर क्षेत्र में रहने वाली महिला पर उसके ससुर ने हमला कर दिया था। हमला तलवार से किया था। वह गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। तलवार से वार कर महिला के काटे गए दोनों हाथों को जोड़ने में भोपाल के डाक्टरों ने सफलता हासिल की है। चुकि महिला के हाथ अलग नहीं हुए थे, लेकिन पूरी तरह नसें कट गईं थीं, हड्डिया टूट गई थीं। महिला पर तलवार से बुरी तरह वार किए थे इसलिए उसके चेहरे पर भी गंभीर चोटें आईं थी। महिला के हाथों को जोड़ने के लिए ट्रामा सेंटर में नौ घंटे आपरेशन चला। आखिरकार डाक्टरों ने सफलता प्राप्त की, और आपरेशन कर उस महिला के हाथ जोड़ दिए।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बालाजी मंदिर क्षेत्र में रहने वाली महिला पर उसके ससुर ने हमला कर दिया था। महिला विदिशा की रहने वाली है। उसकी उम्र 47 वर्ष है। उसकी हालत अब खतरे से बाहर है। नर्मदा ट्रामा सेंटर के डायरेक्टर ने बताया कि महिला की हालत बहुत ही गंभीर थी। जैसे ही उसे लाया गया, तुरंत उसकी जांचें की गईं।

डॉ ने बताया कि तलवार के प्रहार से महिला को कलाई में रक्त पहुंचाने वाली नसों को बहुत नुकसान पहुंचा था, इसलिए प्लास्टिक सर्जन ने डाक्टरों की टीम के साथ महिला की सर्जरी की। महिला के दोनों हाथ बचाने में सफल रहे हैं। प्लास्टिक सर्जन, वस्कुलर सर्जन, एनेस्थेसिया विशेषज्ञ, फिजिशियन, जनरल सर्जन ने तुरंत आपरेशन करने का निर्णय लिया, जो नौ घंटे तक चला और उसे बचा लिया गया। कुछ ही दिनों में महिला के पूरी तरह ठीक हो जाने की संभावना है ।