विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

‘दुर्योधन को सिंहासन दिलाने पदयात्रा कर रहा धृतराष्ट्र’; BJP विधायक पन्नालाल ने दिग्विजय की सनातन स्वाभिमान यात्रा पर कसा तंज

Published: Fri, 23 Oct 2026 11:37 AM (IST)

भाजपा विधायक पन्नालाल शाक्य ने दिग्विजय सिंह की 'सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा' पर तंज कसते हुए उन्हें 'धृतराष्ट्र' बताया। शाक्य ...और पढ़ें

भाजपा विधायक पन्नालाल शाक्य व कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह।

भाजपा विधायक पन्नालाल शाक्य व कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह।

HighLights

  1. भाजपा विधायक ने दिग्विजय सिंह को 'धृतराष्ट्र' कहा।

  2. सनातन प्रतीकों पर दिग्विजय सिंह के रुख पर सवाल उठाए।

  3. कांग्रेस के 'वोट चोरी' आरोपों पर भी पलटवार किया।

डिजिटल डेस्क, गुना। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ को लेकर गुना से भाजपा विधायक पन्नालाल शाक्य ने प्रतिक्रिया दी है। शाक्य ने तंज कसते हुए सिंह को ‘धृतराष्ट्र’ की संज्ञा दी और कहा कि वह अपने ‘दुर्योधन’ को सत्ता के सिंहासन तक पहुंचाने के लिए यह पदयात्रा कर रहे हैं।

सनातन के प्रतीकों से आपत्ति क्यों?

विधायक शाक्य ने गुरुवार को अपने कार्यालय में प्रेस कान्फ्रेंस कर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की पदयात्रा पर निशाना साधा। शाक्य ने महाकाल दर्शन के दौरान दिग्विजय द्वारा गमछा लौटाने की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि यदि सनातन प्रतीकों से इतनी ही आपत्ति है, तो यात्रा महाकाल के बजाए जावरा या अजमेर से शुरू करनी चाहिए थी।

उन्होंने कहा कि जब महाकाल से यात्रा शुरू कर रहे हो, तो उनके प्रसाद का अपमान मत करो। सनातन हो, हिन्दुपथ की संतान हो, तो हिंदुत्व के चिन्हों को जीवित रहने दो।

वोट चोरी के आरोप पर पलटवार

कांग्रेस द्वारा लगाए जा रहे वोट चोरी के आरोपों पर पलटवार करते हुए विधायक शाक्य ने कहा कि यदि थोड़ी भी शालीनता हो, तो इतिहास देखें। उन्होंने कहा कि जब नीतीश भारद्वाज, प्यारेलाल खंडेलवाल और कैलाश जोशी चुनाव लड़े थे, क्या उस समय वोट चोरी नहीं हुई थी। वोट चोरी तो आपके जमाने से ही चली आ रही है। आज वे लोग उनके पक्ष में माहौल बना रहे हैं, जो विदेशियों के हाथों में खेल रहे हैं।

दिग्विजय सिंह की उम्र पर तंज कसते हुए भाजपा विधायक ने कहा कि 85 साल की उम्र हो गई है, अब अपने अनुचर को उसकी खुद की क्षमता पर छोड़ देना चाहिए। उसमें खुद कितनी क्षमता या योग्यता है, वह अपने आप बन जाएगा। उसे अभी भी अंगुली पकड़कर चलना सिखाने की क्या जरूरत है।

यह भी पढ़ें- दिग्विजय सिंह की यात्रा में स्कूली बच्चों के इस्तेमाल की शिकायत, NHRC ने MP के मुख्य सचिव व DGP को भेजा नोटिस

'अभी तो 10-12 साल हुए, इतने में बौखला गए'

रिजीम चेंज (सत्ता पलट) के सवाल पर विधायक शाक्य ने हंसते हुए कहा कि हिंदुस्तान में तो सत्ता जब पलटी है, जब कोई घर के भेदी ने भेद दिया है। आज जो स्थिति बनती जा रही है, वैसी तो कोई विशेष बात नहीं बनी। अभी देखते जाओ, उनका क्या-क्या होने वाला है।

अभी तो दो ही अंदर हुए हैं, तीसरा जब अंदर होगा, तब मालूम पड़ेगा। उसने तो बोल दिया ना कि मैं नहीं हूं, मेरे पीछे तो कोई और डायरेक्शन दे रहा है। लेकिन ऐसे लोगों का हमें समर्थन नहीं करना चाहिए। शाक्य ने कहा कि अभी तो 10-12 साल ही हुए हैं, इतने में ही बौखला गए। एक हजार वर्ष तक दूसरों के गुलाम रहे, तब नहीं बौखलाए थे।